Ram Charan ने दिखाई पत्नी उपासना की डिलीवरी की झलक, बेटी को हाथों में थामे बाहर निकले एक्टर, देखें वीडियो

Ram Charan And Upasana Daughter: आरआरआर एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कमिनेनी हाल ही में पेरेंट्स बनें। अब एक्टर को पापा बने पूरे एक महीना हो चुका है ऐसे में उन्होंने बेटी की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो में राम चरण के पिता बनने की खुशी साफ देखी जा सकती है।

राम चरण ने साझा की बेटी की पहली झलक
राम चरण और पत्नी उपासना 11 साल बाद माता-पिता बने हैं। अब एक्टर ने पत्नी के 34वें जन्मदिन और बेटी को एक महीना पूरे होने पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। जिसमें सुपरस्टार राम चरण ने बेटी के जन्म के वक्त कुछ खूबसूरत पल साझा किए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सेलेब्स ही नहीं फैंस भी अपना प्यार लुटाए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

ram Charan

पत्नी के जन्मदिन पर शेयर किया वीडियो
राम चरण ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो सबसे प्यारी उप्सी और एक महीने का जन्मदिन मुबारक हो प्यारी कारा आप हमारा सबसे अच्छा उपहार हैं।" इसके साथ ही एक्टर ने एक लाल दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। इस वीडियो में राम चरण की शादी के खास पलों से लेकर बेटी के जन्म तक सभी तस्वीरें शेयर की हैं।

बेटी को गोद में लिए लुटाया प्यार
वीडियो में देखा जा सकता है कि, सुपरस्टार अपनी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला को गोद में लिए हैं। इस दौरान एक्टर काफी नर्वस भी नजर आए। लेकिन वहीं दूसरी तरफ वह काफी खुश दिखे। इस वीडियो के जरिए एक्टर ने पहली बार बेटी की झलक दिखाई। एक्टर के अलावा पूरा परिवार अपने घर नन्हीं परी के आने से बेहद खुश नजर आए। ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई।

पैरेंट्स बनने का था दबाव
वीडियो में राम चरण यह भी बताते हैं कि कैसे 11 साल की शादी में पेरेंट्स ना बनने के तनाव का उन्होंने सामना किया। एक्टर ने कहा कि "11 साल पूरे हो गए वे क्या कर रहे हैं? मुझे लगता है कि हर चीज़ समय में अपनी जगह बना लेती है। और तब इस बच्चे को अपना समय आ गया और ऐसा हुआ"। बता दें, 14 जून 2012 को राम चरण और उपासना कामिनेनी की शादी हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+