आचार्य की रिलीज से पहले कनकदुर्गा मंदिर पहुंचे राम चरण, डायरेक्टर के साथ किए दर्शन
मुंबई, 27 अप्रैल: दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर राम चरण ने बुधवार को विजयवाड़ा के कनकदुर्गा मंदिर के दर्शन किए। राम चरण निर्देशक कोराटाला शिव के साथ विजयवाड़ा के प्रसिद्ध कनकदुर्गा मंदिर में पहुंचे। राम चरण अपनी फिल्म आचार्य की रिलीज से दो दिन पहले मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूजा-अर्चना की है। कोराटाला शिव ही आचार्य के निर्देशक हैं।

राम चरण और कोराताला शिव आज सुबह 27 विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर उतरे और वहां कनकदुर्गा मंदिर के लिए रवाना हुए। उनके आने की खबर सुनकर उनके कई प्रशंसक भी इकट्ठा हो गए। मंदिर पहुंचने पर अधिकारियों ने राम चरण और शिव का स्वागत किया गया। पूजा अर्चना के बाद राम चरण अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए। बता दें कि राम चरण काफी धार्मिक किस्म के हैं। वो अक्सर ही मंदिर में जाते हुए देखे जा सकते हैं। वह हर साल अयप्पा दीक्षा भी लेते हैं। इस साल भी उन्होंने आरआरआर की रिलीज के तुरंत बाद ऐसा ही किया था।
29 अप्रैल को रिलीज होगी आचार्य
राम चरण की फिल्म आचार्य इस शुक्रवार यानी 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ उनके पिता, साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी भी नजर आएंगे । था। वहीं फिल्म में काजल अग्रवाल और पूजा हेगड़े हीरोइन हैं। आचार्य राम चरण और चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म को शिव कोराटाला ने बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications