नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राम चरण, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद, लोगों ने कह दी ऐसी बात
Ram Charan At Siddhivinayak: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई है। इस समय राम चरण पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। उनकी फिल्म 'आरआरआर' को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म के बाद अब राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म 'गेम चेंजर' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इसी बीच राम चरण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें वह मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा की पूजा करते नजर आ रहे हैं।
नंगे पैर मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे राम चरण
आपको बता दें कि फिलहाल साउथ के फेमस एक्टर राम चरण मुंबई आए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर नंगे पैर स्पॉट किया गया था। अब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इन तस्वीरों में राम चरण नंगे पैर मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
साउथ के सुपरस्टार राम चरण की कई फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह ब्लैक कुर्तें में नजर आ रहे हैं। मुंबई आते ही सबसे पहले राम चरण ने प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि राम चरण के मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन की फोटोज राजनेता राहुल नरेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
Recommended Video
राम चरण के साथ नजर आए राहुल नरेन
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राहुल नरेन भी राम चरण के साथ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। वह मंदिर के दरवाजे पर राम चरण के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राम चरण ने भगवान गणेश की जमकर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने मंदिर के बाहर आकर पैपराजी को जमकर पोज दिया और अपने फैंस का अभिवादन भी किया।
सिद्धिविनायक मंदिर की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राम चरण की इन फोटोज को शेयर करते हुए राहुल नरेन ने कैप्शन में लिखा है- आज इंडिया के सबसे शानदार एक्टर और दयालु इंसान के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंचे थे। इन वायरल फोटोज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस राम चरण की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
एयरपोर्ट पर भी नंगे पांव दिखे थे राम चरण
लोगों का मानना है कि राम चरण काफी धार्मिक इंसान हैं। वह नंगे पांव एयरपोर्ट से आए और उन्होंने सीधे गणपति बप्पा के दर्शन किए। राम चरण का ये खास अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि राम चरण जल्द ही फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications