ससुर वासु भगनानी का नाम सुनते ही रकुल प्रीत सिंह ने बनाया मुंह, सवाल से बचती दिखीं एक्ट्रेस

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अबु धाबी में आयोजित IIFA अवॉर्ड्स में पहुंची। इस खास मौके पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की। एक्ट्रेस ने मंच पर फिल्म दे दे प्यार दे 2 को लेकर बात की। लेकिन एक सवाल की वजह से बीच में चली गईं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ग्रीन कार्पेट के मंच पर एक्ट्रेस से एक रिपोर्टर ने पूछा कि आपकी फिल्म दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग कैसी चल रही है। एक्ट्रेस ने जवाब में कहा बहुत अच्छी। लेकिन जैसे ही उनके ससुर वासु भगनानी को लेकर सवाल पूछना शुरू किया वह बिना जवाब दिए सॉरी कहकर वहां से चली गईं।

Rakul Preet Singh

ससुर वासु भगवानी को लेकर रिपोर्ट्स ने जैसी पूछा सुनने में आया कि, इससे पहले वह अपना सवाल पूरा करता रकुल प्रीत सिंह वहां से चली गईं। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब ना देकर बिल्कुल सही किया।

बता दें कि, वासु भगनानी और उनके प्रोडक्शन हाउस, पूजा एंटरटेनमेंट पर कई फिल्मों में क्रू सदस्यों को भुगतान न करने का आरोप लगा है। कुछ महीनों पहले, पश्चिमी इंडिया सिने कर्मचारी संघ (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा था कि वाशु भगनानी पर तीन फिल्मों-"मिशन रानीगंज", "गणपत" और "बड़े मियां छोटे मियां"-के लिए क्रू सदस्यों के ₹65 लाख से अधिक बकाया हैं।

इसके अलावा, निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने भी अपनी फीस के लिए शिकायत की है, जो उन्होंने अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की "बड़े मियां छोटे मियां" के निर्देशन के लिए नहीं मिली है। उन्होंने कहा, "भुगतान में लगातार देरी हो रही है, और उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।" उन्होंने यह भी बताया कि निर्देशक विकास बहल का भी ₹2.5 करोड़ का बकाया है "गणपत" के लिए।

बता दें कि, वासु भगनानी ने कई मशहूर फिल्मों का निर्माण किया है। जिसमें "कुली नंबर 1", "हीरो नंबर 1", "प्यार किया तो डरना क्या", "बड़े मियां छोटे मियां", "बीवी नंबर 1", "तेरा जादू चल गया", "मुझे कुछ कहना है", "रेहना है तेरे दिल में", "दिवानापन" और "ओम जय जगदीश" जैसी फिल्में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: IIFA 2024: करण जौहर ने छुए शाहरुख खान के पैर, वीडियो ने लोगों को किया हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+