IIFA 2024: करण जौहर ने छुए शाहरुख खान के पैर, वीडियो ने लोगों को किया हैरान
Karan Johar Touches SRK Feet: IIFA अवॉर्ड्स के लिए अबू धाबी पहुंचे बॉलीवुड के सितारों ने धूम मचाकर रखी हुई है। इंडस्ट्री के नामी-गिनामी एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर्स तक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी इवेंट में शिरकत ली है। इवेंट में ही करण ने कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया।
इवेंट से ही करण जौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इंडस्ट्री में करण को उनके कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए ये अवॉर्ड दिया गया। मगर करण को इस बात का कोई आइडिया ही नहीं था कि अवॉर्ड के लिए उनका नाम लिया जाएगा। जब स्टेज पर शो को होस्ट कर रहे शाहरुख खान ने करण जौहर का नाम लिया तो वे काफी शॉक्ड नजर आए।

इसके बाद अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे करण जौहर ने सबसे पहले तो विक्की कौशल को गले लगाया और फिर उसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के पैर छुए। इस दौरान डायरेक्टर काफी इमोशनल नजर आए।
करण जौहर ने स्पेशल अवॉर्ड शाहरुख खान को दिया। करण के एक्सप्रेशंस इस बात को साफ बयां कर रहे हैं कि उन्हें इस अवॉर्ड के बारे में दूर-दूर तक कोई आइडिया नहीं था। वे शॉक होने के साथ-साथ काफी इमोशनल भी नजर आए। इसके बाद जब उन्होंने शाहरुख खान के पैरों को छुआ तो ये पल हर किसी के लिए यादगार बन गया।
बताते चलें कि करण जौहर ने साल 1998 में फिल्म कुछ-कुछ होता है से डायरेक्टर के तौर पर अपनी जर्नी की शुरुआत की थी। तब से लेकर अभी तक डायरेक्टर कभी खुशी कभी गम, ऐ दिल है मुश्किल, रॉकी और रानी के प्रेम कहानी जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। फिलहाल आईफा का ये वीडियो फैंस की दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications