रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की गोवा के इस लग्जरी होटल में होगी शादी, एक रात का खर्च आपकी नींद उड़ा देगा

Rakul Preet Singh-Jackie Bhagnani Wedding: बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे एक्टर जैकी भगनानी आगामी 21 फरवरी 2024 को अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ शादी करने वाले हैं। खबर है कि दोनों घरों में प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी
आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी गोवा के एक शानदार होटल में होगी। ये एक लग्जीरियस होटल है जिसमें एक रात ठहरने का किराया बहुत ही ज्यादा है। ये कपल गोवा के इसी लग्जीरियस होटल में अपनी शादी के सभी फंक्शन करेंगे जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है।

Rakul Preet Singh

गोवा के लग्जीरियस होटल में होगी शादी
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह काफी समय से एक्टर जैकी भगवानी को डेट कर रही थीं और अब दोनों 21 फरवरी को शादी करने वाले हैं। उनकी शादी गोवा के आईटीसी होटल में होने वाली है। साउथ गोवा में स्थित लग्जीरियस आईटीसी होटल एक खूबसूरत रिजॉर्ट है। आईटीसी की वेबसाइट के मुताबिक ये होटल 45 एकड़ की जमीन पर फैला हुआ है जिसमें 246 कमरे हैं। आईटीसी ग्रैड होटल में एक रात ठहरने का खर्चा 75 हजार रुपये प्लस टैक्स आता है।

एक रात के लिए कमरे का खर्च करीब 75 हजार रुपए
गोवा के इस लग्जीरियस होटल के अंदर स्विमिंग पूल, बार, जिम, स्पा, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल और कई सारे लग्जरी कमरे हैं। इस होटल में भारत और दूसरे देश से गोवा घूमने आए काफी अमीर लोग ही ठहरते हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर इस होटल से जुड़ी तमाम फैसिलिटी के बारे में विस्तार से बताया गया है।

आईटीसी होटल में 35 कमरे बुक किए गए हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की ग्रैंड वेडिंग के लिए आईटीसी होटल में लगभग 35 कमरे बुक किए गए हैं। इस होटल में उनके फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ठहरने वाले हैं। खबर है कि रकुल-जैकी की शादी में इको फ्रेंडली चीजों को ही अहमियत दी गई है। इस शादी में सभी गेस्ट को ऑनलाइन इनविटेशन भेजा गया है। इसके अलावा शादी में कोई पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे और न ही ऐसी कोई चीज होगी जिससे वातावरण प्रदूषित हो।

वेडिंग फंक्शन के दौरान मोबाइल के यूज पर बैन
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा जा रहा कि रकुल और जैकी एक बेहद इंटीमेट वेडिंग फंक्शन होस्ट करेंगे जिसमें करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्राइवेसी के लिए ये कपल अपने वेडिंग फंक्शन के दौरान मोबाइल के यूज पर भी बैन लगा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+