रकुल प्रीत सिंह के होने वाले पति जैकी भगनानी का फिल्मी करियर रहा फ्लॉप, लेकिन करोड़ों में कमाई, जानें कैसे
Jackky Bhagnani Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी एक ऐसे स्टारकिड हैं जिन्होंने अपनी किस्मत एक्टिंग में ट्राई की थी लेकिन बात नहीं बन पाई। फिलहाल जैकी भगनानी सुर्खियों में छाए हुए हैं लेकिन अपनी किसी फिल्म की वजह से वहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर।
रकुल प्रीत सिंह से शादी करने वाले हैं जैक भगनानी
खबर है कि जैकी भगनानी आगामी 22 फरवरी 2024 को गोवा में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ शादी करने वाले हैं। जैकी और रकुल पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्दी ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

जैकी भगनानी की सभी 9 फिल्में रहीं फ्लॉप
आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह के होने वाले पति जैकी भगनानी ने अपने करियर में अब तक 9 फिल्में दी हैं। लेकिन उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई हैं। सभी 9 फिल्में फ्लॉप होने के बाद अब जैकी भगनानी अपने पिता के प्रोड्क्शन हाउस में काम करते हैं और प्रोड्यूसर बन गए हैं। जैकी भगनानी ने एक अच्छा हीरो बनने की खूब मेहनत की लेकिन वह लोगों के दिल में जगह नहीं बना पाए।
2011 में हीरो के तौर पर बॉलीवुड में की थी एंट्री
आपको बता दें कि जैकी भगनानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' में काम किया था। इसके बाद जैकी ने साल 2011 में फिल्म फालतू के जरिए बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा थे लेकिन ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।जैकी ने अपने पिता वासु भगनानी की प्रोड्यूस की गई फिल्मों में भी काम किया था लेकिन सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं।
जैकी भगनानी की कुल संपत्ति 35 करोड़
आपको बता दें कि जैकी भगनानी की फिल्में बॉक्स पर पिटने के बावजूद वह करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। दरअसल जैकी इस समय अपने पिता वासु भगनानी के साथ उनका प्रोड्क्शन हाउस संभाल रहे हैं। जैकी भगनानी की कुल संपत्ति इस समय करीब 35 करोड़ रुपए है।
पिता के साथ प्रोड्यूसर बन गए हैं जैकी
जैकी भगनानी साल 2018 में फिल्म 'मित्रों' में आखिरी बार नजर आए थे। इसके बाद से वह बड़े पर्दे से गायब हैंष हालांकि जैकी म्यूजिक वीडियोज भी करते रहते हैं। साल 2019 में दर्शन रावल के म्यूजिक एल्बम में जैकी नजर आए थे। इसके साथ ही जैकी अब प्रोड्यूसर भी बन गए हैं। टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'गनपथ' को जैकी भगनानी ने ही प्रोड्यूस किया है।
जैकी के जीजा लगते हैं रितेश देशमुख
जैकी भगनानी के जीजा भी बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और उनका नाम रितेश देशमुख है। जैकी भगनानी की बड़ी बहन हनी की शादी रितेश देशमुख के छोटे भाई धीरज से हुई है। इस हिसाब से रितेश देशमुख, जैकी भगनानी के जीजा लगते हैं। पूरा परिवार फिल्मों में होने के बाद भी जैकी भगनानी फिल्मों में बतौर एक्टर अपना करियर नहीं बना पाए।












Click it and Unblock the Notifications