'गणपति रखा है' रकुल प्रीत सिंह ने किया 'बप्पा' का अपमान तो बौखलाए फैंस, एक्ट्रेस की लगाई क्लास
Rakul Preet Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की इसी साल फरवरी 2024 में शादी हुई थी। ऐसे में शादी के बाद कपल ने अपनी पहली गणेश चतुर्थी मनाई। इस खास मौके पर रकुल प्रीत सिंह ने पैप्स को भी बप्पा के दर्शन करवाए लेकिन उनसे एक चूक हो गई।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह गणेश चतुर्थी के मौके पर पपाराजी को मिठाई बांटते हुए देखे गए। पैपराजी से बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह कुछ ऐसा कह गईं जो बात फैंस पसंद नहीं आई और उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।

रकुल प्रीत सिंह कहती हैं कि, 'ये मेरे लिए पहले गणपति है। मैंने इससे पहले कभी गणपति नहीं रखा है। जैकी की मां ने सारी तैयारी की। मैंने उनसे सीखा है कि कैसे गणपति रखा जाता है।' अब एक्ट्रेस को अपने इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर खूब आलोचना झेलनी पड़ रही है। फैंस ने कहा कि ये पूरी तरह से भगवान गणेश का अपमान है।
रकुल प्रीत सिंह की वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'रखा नहीं जाता बेवकूफ औरत, रखे जाते हैं बोलो, ये क्या नहीं सिखाया किसी ने तुम्हें।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'गणपति रखा नहीं जाता है, विराजमान किए जाते हैं।' एक ने लिखा, 'पहले जाकर सीख के आओ कि कैसे भगवान को पूजते हैं और उनकी इज्जत करते हैं। मैं दुआ करती हूं कि गणेश जी आपको बुद्धि दे।'
बता दें कि, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार पार्टी और बॉलीवुड इवेंट्स में साथ देखा है। 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने इस साल फरवरी 2024 में सीक्रेट वेडिंग की थी। आए दिन कपल सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करता रहता है।
ये भी पढ़ें: Rakul Jackky Wedding: थोड़ी देर में होगी रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी, शिल्पा शेट्टी ने मचाई धूम












Click it and Unblock the Notifications