Rakul Jackky Wedding: थोड़ी देर में होगी रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी, शिल्पा शेट्टी ने मचाई धूम
Rakul Preet Jackky Wedding: बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे एक्टर जैकी भगनानी आज यानी 21 फरवरी 2024 को अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ शादी कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद ही दोनों की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कपल ने अपनी शादी का आयोजन गोवा में किया है।
रकुल और जैकी की मेहंदी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के प्री वेडिंग फंक्शन पहले ही हो गए थे। गत 20 फरवरी 2024 को इनकी संगीत और मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी जिसकी झलकियां सामने आ चुकी हैं। 20 फरवरी को ही रकुल ने अपने हाथों पर जैकी ने नाम की मेहंदी लगवाई थी। इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह के माता-पिता ने पैपराजी को शुक्रिया भी कहा था। उन्होंने सभी पैपराजी को शादी पर आने का न्यौता भी दिया था।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने जमकर किया डांस
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में कपल के परिवार वालों के अलावा कुछ खास फिल्मी सितारे भी शामिल हुए हैं। वहीं संगीत सेरेमनी की भी कई खूबसूरत झलकियां सामने आई हैं। पिंकविला की खबर के अनुसार शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने रकुल और जैकी की संगीत सेरेमनी पर जमकर डांस किया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शादी में पहुंची हैं भूमि पेडनेकर और उनकी बहन समीक्षा
बेस्ट फ्रेंड रकुल प्रीत सिंह की शादी में भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा के साथ पहुंची हैं। समीक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी वाले इवेंट्स से कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। समीक्षा ने भी रकुल की मेहंदी पर अपने हाथों में मेहंदी लगवाई और इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
संगीत सेरेमनी पर था स्पेशल ड्रेस कोड
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की संगीत सेरेमनी में भी बॉलीवुड सितारों ने खूब धूम मचाया। इस संगीत सेरेमनी पर खास ड्रेस कोड रखा गया था। जैकी और रकुल ने अपने संगीत के लिए शिमरी ड्रेस चुना था और सबको ड्रेस कोड में ही आने को कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications