Raksha Bandhan: मशहूर है बॉलीवुड के इन दो भाईयों की जोड़ी, 'मुंज्या' एक्टर बना नेशनल क्रश तो भाई को हुई जलन
मुंज्या के बाद एक्टर अभय वर्मा एक जाना-माना नाम बन गए हैं, मगर आज भी बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि वे अभिनेता अभिषेक वर्मा के भाई हैं। अभय कहते हैं कि लोग अभी भी ये जानकर हैरान हैं कि हम भाई हैं क्योंकि हमारे बीच इतनी समानता नहीं है। जबकि अभिषेक कहते हैं कि उसे ये क्लीन-शेव लुक पसंद है जबकि मुझे दाढ़ी रखना पसंद है, इसलिए लोग इससे भी कन्फ्यूज होते हैं।
अभय जोर देकर कहते हैं कि बड़े होने के बाद उन्होंने अभिषेक को अपना आदर्श माना और हमेशा से ऐसा ही मानते रहे हैं। वे कहते हैं कि मैं भले ही 26 साल का हूं मगर अपने फैसले खुद से ले सकता हूं। मगर मैं अभी भी हर चीज के बारे में उनसे पूछता हूं। उनके सजेशन मेरे लिए बहुत जरूरी है।

अभिषेक मानते हैं कि वे अपने छोटे भाई के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। क्योंकि ये छोटा है तो घर का लाडला है। मुझे लगता है कि जो भी बुरा होना है वो मेरे साथ हो। कुछ भी बुरा उसे छूना भी नहीं चाहिए। मगर वो मेरी भी उनती ही प्रोटेक्शन करता है, जितनी कि मैं करता हूं।
बताते चलें कि अभिषेक का करियर अभय के इंडस्ट्री में आने से कई समय पहले ही शुरू हो चुका था। ऐसे में अभय एक घटना को याद करते हैं, जब उनका दिल टूट गया था। वे कहते हैं कि मैं मुंबई आया ही था और एक फिल्म के लिए मुझे चुना गया था। शूटिंग शुरू होने वाली थी जब आखिरी समय पर मुझे पता चला कि जिस किरदार के लिए मुझे चुना गया था, उसका एज क्राइटेरिया बदल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ये मेरी पहली फिल्म होनी थी मगर ऐसा हो नहीं सका। उसके बाद मैं काफी टूट गया था। क्योंकि शूटिंग से दो दिन पहले ही मुझे मना कर दिया गया। अभिषेक भाई के नेशनल क्रश बनने को लेकर भी बोले कि मुझे बहुत जलन होती है जब अभय के पीछे सारी लड़कियां पागल रहती हैं और मेरे पीछे नहीं।
वे कहते हैं कि उनका भाई एक ग्रीन फ्लैग है। मेरे घर जब मेरी दोस्त भी आती हैं तो अकसर अभय के बारे में पूछती हैं। वे कहती हैं कि तुम्हारा भाई अभय कहां है।












Click it and Unblock the Notifications