भाई लव सिन्हा को राखी नहीं बांधेंगी सोनाक्षी सिन्हा! क्या शादी के बाद खत्म हुआ रिश्ता? सामने आई वजह

Sonakshi Sinha Luv Sinha Raksha Bandhan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल जहीर इकबाल से शादी की थी। लेकिन शादी के बाद से एक्ट्रेस के दोनों भाइयों के साथ मनमुटाव की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि एक बार फिर अनबन की खबरों तूल पकड़ लिया।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में जहां एक्ट्रेस का पूरा परिवार शामिल हुआ था तो वहीं उनके भाई लव सिन्हा किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आए। कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस की शादी से उनके भाई नाराज हैं। वहीं शादी के बाद सोनाक्षी का ये पहला रक्षाबंधन है लेकिन इस बार वह सेलिब्रेट नहीं करेंगी।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में शादी के बाद कपल अपना तीसरा हनीमून मनाने गए हैं। वो भी रक्षाबंधन से दो दिन पहले। सोनाक्षी ने खुद सोशल मीडिया पर अपने तीसरे हनीमून की फोटो शेयर की थी। ऐसे में एक्ट्रेस इस साल अपने दोनों भाइयों को राखी नहीं बांधेगी।

सोनाक्षी की शादी के बाद ये उनकी पहली राखी है। ऐसे में रक्षाबंधन से पहले उनका हनीमून पर जाने को लेकर भाई लव सिन्हा संग अनबन की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। फैंस का कहना है कि सोनाक्षी की शादी से अब भी उनके भाई लव सिन्हा नाराज हैं। वहीं कुछ फैंस ने राखी से पहले घूमने का प्लान बनाने को लेकर नाराजगी जाहिर की।

रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और उनके परिवार के बीच अनबन तब शुरू हुई जब उन्होंने जहीर से दूसरे धर्म में शादी करने का फैसला किया। कहा जाता है कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनके बेटे नहीं चाहते थे एक्ट्रेस मुस्लिम धर्म में शादी करे। इसी वजह से परिवार में काफी समय तक कलह होती रही।

जब से सोनाक्षी की शादी हुई है तो वह ज्यादातर अपने पति जहीर इकबाल के साथ नजर आती हैं। उनको एक भी बार भाई लव सिन्हा के साथ नहीं देखा गया। सोशल मीडिया पर कयासबाजी शुरू हो गई कि इस शादी की वजह से दोनों भाई-बहन का रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

ये भी पढ़ें: Sonakshi Sinha को शत्रुघ्न सिन्हा नहीं देंगे फूटी कौड़ी, पिता की संपत्ति में नहीं है एक्ट्रेस का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+