Raksha Bandhan 2023: तैमूर-जेह को राखी बांधने करीना कपूर के घर पहुंचीं सारा अली खान
Sara Ali Khan Raksha Bandhan: देश के कई हिस्सों में आज यानी 30 अगस्त 2023 को धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को बड़े ही प्यार से मनाते हैं। आपको बता दें कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के लिए काफी खास होता है। रक्षाबंधन हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन यानी 30 और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है।
तैमूर और जेह को राखी बांधने पहुंचीं सारा अली खान
रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और बदले में भाई उन्हें गिफ्ट्स देते हैं और उनकी रक्षा करने का वादा भी करते हैं। आज एक तरफ जहां कुछ स्टार्स सोशल मीडिया पर फैंस को राखी की बधाई देते नजर आ रहे हैं, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने छोटे छोटे भाइयों तैमूर अली खान और जेह अली खान को राखी बांधने के लिए करीना कपूर के घर पर पहुंची थीं।

ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं सारा
एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह करीना कपूर के घर के अंदर जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सारा अली खान ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। लोगों को उनका ये लुक खूब पसंद आ रहा है।
सारा अली खान का वीडियो हो रहा है वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान ने ब्राउन कलर का शरारा सूट पहना हुआ है। सारा ने अपना गार्जियस लुक लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया है। वहीं करीना कपूर के घर में एंट्री करने से पहले सारा ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए।
भाइयों के लिए गिफ्ट्स भी लेकर आई हैं सारा
सारा अली खान अपने दो छोटे भाइयों तैमूर अली खान और जेह अली खान को राखी बांधने के लिए करीना कपूर के घर पर पहुंची हैं। राखी के साथ-साथ सारा अपने भाइयों के लिए कई सारे गिफ्ट भी लेकर पहुंची हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा का ड्राईवर घर के अंदर गिफ्ट्स ले जा रहा है। सारा अली खान का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications