Raksha Bandhan 2023: बॉलीवुड के इन बेहतरीन गानों के साथ मनाएं रक्षाबंधन, स्ट्रॉन्ग होगी भाई-बहन की बॉन्डिंग
Raksha Bandhan Songs: रक्षाबंधन का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बहुत ही स्पेशल पर्व होता है और ऐसे में बॉलीवुड के तड़के के बिना ये त्योहार अधूरा सा लगता है। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना भी करती है। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर कुछ स्पेशल बॉलीवुड गाने न सुने जाएं तो ये पर्व पूरा नहीं हो पाता।
आपको बता दें कि भारतीय सिनेमा में पारंपरिक त्योहारों को हमेशा से एक अलग जगह दी जाती है। हिंदी फिल्मों में हर त्योहार को लेकर कोई न कोई मशहूर गाना आपको जरूर मिल जाएगा। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड के उन गानों के बारे में बताएंगे जो आपके लिए रक्षाबंधन जैसे खास दिन को खुशनुमा बना देंगे। इस दिन हर भाई-बहन इन गानों को जरूर सुनें।

भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना...
रक्षाबंधन के खास मौके पर भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना... ये गाना हमेशा से एवरग्रीन रहा है। लोगों के बीच ये गाना आज भी काफी फेमस है। साल 1959 में रिलीज हुई फिल्म 'छोटी बहन' का के इस गाने में हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस नंदा और शानदार एक्टर बलराज साहनी नजर आए थे। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी।
फूलों का तारों का, सबका कहना है...
देव आनंद की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' का गाना फूलों का तारों का, सबका कहना है... आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। हर भाई-बहन को अक्सर ये गाना गुनगुनाते हुए देखा जाता है। रक्षाबंधन के अवसर पर इस गाने की पॉपुलैरिटी देखते ही बनती है। ये गाना आज भी लोगों को खूब पसंद है। इस गाने को लिजेंड्री सिंगर किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है।
बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है...
साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'रेशम की डोरी' का गाना बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है...सुमन कल्याणपुर ने गाया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र और सायरा बानो ने अहम किरदार निभाया था। इस बार रक्षाबंधन के मौके पर हर बहन अपने भाई को ये गाना डेडीकेट कर सकती है।
मेरे भैया, मेरे चंदा, मेरे अनमोल रतन
राम माहेश्वरी की फिल्म 'काजल' का ये गाना, मेरे भैया, मेरे चंदा, मेरे अनमोल रतन...आज भी लोगों को भावुक कर देता है। फिल्म के इस गीत को मीना कुमारी, धर्मेंद्र और राजकुमार पर फिल्माया गया था। इस गाने को मशहूर सिंगर आशा भोसले ने गाया है। रक्षाबंधन के मौके के लिए ये गाना काफी पॉपुलर है।












Click it and Unblock the Notifications