पीएम नरेंद्र मोदी से Z सिक्योरिटी के लिए मिलेंगी राखी सावंत, कहा- कंगना रनौत को मिली तो मुझे भी.....
Rakhi Sawant To PM Narendra Modi: राखी सावंत ने कहा- मैं देश के प्रधानमंत्री मोदी जी से जल्द ही मिलूंगी।मुझे जेड सिक्योरिटी चाहिए।

Rakhi Sawant To PM Narendra Modi: इन दिनों सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत सुर्खियों में छाई हुई हैं। पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर हुए विवाद के बाद अब राखी सावंत ने बताया है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दो ई मेल आए हैं जिनें उन्हें सलमान खान से दूर रहने के लिए कहा गया है। राखी ने कैमरे पर बताया कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के किसी प्रिंस नाम के शख्स ने धमकी दी है और कहा है कि अगर वो सलमान खान के मामले में पीछे नहीं हटेंगी तो इसका अंजाम बुरा होगा। अब राखी सावंत ने इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि वह उन्हें सुरक्षा प्रदान करें।
राखी सावंत ने पीएम मोदी से मांगी अपनी सुरक्षा
आपको बता दें कि धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पहले तो राखी सावंत ने कैमरे पर कहा कि उन्हें इन सब चीजों से डर लग रहा है। इसके बाद वह अचानक ही पैपराजी के सामने कहने लगीं कि उनकी जान ले ली जाए लेकिन उनके भाई सलमान खान को कुछ नहीं होना चाहिए। लेकिन अब राखी सावंत कुछ और ही डिमांड करती नजर आ रही हैं। अह राखी सावंत का कहना है कि इस मामले में उन्हें जेड सिक्योरिटी चाहिए।
राखी ने कहा- मेरी जान ले लो, सलमान खान को मत छूना
कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- मैं ईद के मौके पर साफ-साफ कह रही हैं कि मेरे सलमान भाई को छूना भी मत। उनको हाथ मत लगाना। भाई की बहन मैं राखी सावंत कह रही हूं कि अगर मेरी जान से आपको सुकून मिलता है तो बेशक मेरी जान ले लो। मैं आपको अपनी जान दे दूंगी। इतना ही नहीं, मेरे मर्डर का गुनाह भी तुम्हारे सिर पर नहीं होगा। जाओ.. अल्लाह-हू-अकबर। देखें वीडियो-
राखी सावंत को चाहिए जेड सिक्योरिटी
वहीं अब एंटरटेनमेंट पोर्टल इंस्टैंट बॉलीवुड से खास बातचीत में राखी सावंत ने कहा है- मैं देश के प्रधानमंत्री मोदी जी से जल्द ही मिलूंगी। हालांकि कब वो मैं अभी बताना नहीं चाहती हूं। मैं जेड (Z) सिक्योरिटी के लिए मोदी जी से मिल रही हूं। राजनाथ जी जो हैं, उनसे और मोदी जी से मिलना है मुझे अपनी जेड सिक्योरिटी के लिए। राखी सावंत ने आगे कहा- कंगना रनौत को दे सकते हैं जेड सिक्योरिटी, तो मुझे क्यों नहीं दे सकते हैं। उनको तो कोई धमकी भी नहीं आई थी। मुझे तो आई है। मेरे पास तो पूरा ई-मेल है। मेरे पास सारे सबूत मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications