Rakhi Sawant से अरमान मलिक करेंगे तीसरी शादी? एक्ट्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा-'अगर मैं शो में आई तो...'

Rakhi Sawant Armaan Malik: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी हरकतों या फिर बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए खूब लाइमलाइट में रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने नया वीडियो शेयर किया है जिसमें अरमान मलिक को चेतावनी दी।

राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अरमान मलिक की दोनों शादियों पर तंज कसा। राखी ने कहा कि अरमान ने अपनी पहली पत्नी पायल के साथ गलत किया है। इसके साथ ही राखी ने ऐसा बयान दे दिया जिसकी वजह से वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

Rakhi Sawant

वीडियो में राखी सावंत ने कहा कि, 'जली का आग और बुझी को राख कहते हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में राखी सावंत पहुंच जाए, तो अरमान मलिक और उसकी छिपकली दूसरी बीवी की वाट लगा दे, उसे यो यो राखी सावंत कहते हैं। यू नेवर नो... शायद में पहुंच जाऊं। पायल के साथ बुरा किया इन लोगों ने और आप ये भी नहीं जानते... अरमान मलिक संभलकर रहें।'

वीडियो में राखी आगे कहती हैं कि, 'कहीं मैं तीसरी बीवी बनके बाहर ना निकलूं, तो क्या आप तैयार हैं अरमान मलिक। आ रही हूं मैं बिग-बॉस ओटीटी 3 में जल्द तुम्हारे अरमानों पर छोंक लगाने।' अब राखी का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस डिमांड कर रहे हैं कि राखी को बिग-बॉस में आना चाहिए।

बता दें कि, अरमान मलिक ने 2011 पहली पत्नी पायल मलिक से शादी की थी। इसके बाद अपनी ही पत्नी की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से साल 2018 में दूसरी शादी रचाई। सोशल मीडिया पर अरमान मलिक अक्सर अपनी दोनों शादी की वजह से ट्रोल होते रहते हैं। वहीं जब से उनकी बिग-बॉस ओटीटी 3 में एंट्री हुई है तो आए दिन उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर नए खुलासे होते हैं। अब देखना होगा कि राखी सावंत क्या बिग-बॉस में जाकर अरमान मलिक का पर्दाफाश कर पाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+