'थोड़ा सा इतंजार कीजिए', वेलेंटाइन डे का Rakhi Sawant देंगी शौहर आदिल को ये बड़ा तोहफा

राखी सावंत इन दिनों कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। हाल ही में उन्होंने ऐलान किया कि, वह पति आदिल खान को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर एक बड़ा तोहफा देने वाली हैं।

Rakhi Sawant Valentines Day: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत बीते दिनों से कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राखी ने शादी के कुछ दिनों बाद आदिल पर मारपीट का आरोप लगाया था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस बीच अब राखी ने कहा है कि, वह वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पति को एक बड़ा तोहफा देने वाली हैं। आइए जानते हैं कि, वह तोहफा क्या है।

आदिल को राखी देंगी ये तोहफा

आदिल को राखी देंगी ये तोहफा

राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक तऱफ सभी कपल्स अपने पार्टनर्स को वैलेंटाइन पर गिफ्ट दे रहे हैं। वहीं अब राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत कर ऐलान किया कि, भले ही उनके पति ने उन्हें धोखा दिया लेकिन वह उन्हें तोहफा देंगी।

'सिर्फ थोड़ा सा इतंजार कीजिए'

'सिर्फ थोड़ा सा इतंजार कीजिए'

मीडिया से बातचीत कर राखी सावंत ने कहा कि, 'मैं बहुत जल्द अपने शौहर को वैलेंटाइन्स डे पर एक बहुत बड़ा तोहफा दूंगी, जिससे आप लोग भी खुश होंगे, सिर्फ थोड़ा सा इतंजार कीजिए'। इस दौरान राखी सावंत ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि, आखिर वह क्या तोहफा देने वाली हैं लेकिन, ये खबर सुनकर उनके फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

क्या आदिल को मिल सकती है बेल?

क्या आदिल को मिल सकती है बेल?

जानकारी के मुताबिक, आदिल खान दुर्रानी की जमानत के लिए 15 फरवरी तक कोई भी आदेश पारित नहीं करने का निर्देश दिया है। दावा किया जा रहा है कि, आज कोर्ट फैसला करेगा कि, आदिल को बेल मिल सकती है या फिर नहीं। हालांकि राखी इन सबके बावजूद खून पसीना एक कर आदिल को बेल ना मिलने की पूरी कोशिश में जुटी हैं।

आदिल पर लगा था रेप का आरोप

आदिल पर लगा था रेप का आरोप

राखी सावंत ने हाल ही में एक खुलासा किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस इसमें कहती हैं कि, आदिल 'हाल ही में आदिल पर मैसूर में एक ईरान की स्टूडेंट ने रेप का केस दर्ज कराया था। इतना ही नहीं राखी ने यह भी बताया था कि, आदिल खान दुर्रानी की एक्स गर्लफ्रेंड ने उन्हें जानकारी दी थी कि, वह प्रेग्नेंट है और आदिल के बच्चे की मां बनने वाली है।

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस कर रही पूछताछ

राखी ने इस बारे में बात करते हैरानी जताई और कहा, 'मेरे लिए काफी शॉकिंग है ये सब। आदिल तुमने मेरे साथ बेबी का प्लान किया था, मैं आपकी पत्नी हूं और आप अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ बेबी प्लान कर रहे हो।' बता दें कि, फिलहाल आदिल के खिलाफ कई केस दर्ज हैं और मुंबई पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

Recommended Video

    Rakhi Sawant के Ex Husband Ritesh ने विवाद में बीच में आकर Adil Khan पर दिया बयान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+