'NCB वालो बच्चों पर रहम करो, ये मेहनत करते हैं...', आर्यन और अनन्या के सपोर्ट में आईं राखी सावंत, देखें Video

'NCB वालो बच्चों पर रहम करो, ये मेहनत करते हैं...', आर्यन और अनन्या के सपोर्ट में आईं राखी सावंत, देखें Video

मुंबई, 23 अक्टूबर: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और एक्ट्रेस अनन्या पांडे दोनों का नाम इन दिनों ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में है। आर्यन खान इस वक्त मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। वहीं अनन्या पांडे को 21 ओर 22 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन खान के साथ ड्रग्स चैट को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया था। अनन्या पांडे को एनसीबी ने सोमवार (25 अक्टूबर) के लिए भी तलब किया है। इस पूरे मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने एनसीबी से कहा है कि वह बच्चों को माफ कर दें। राखी सावंत ने वीडियो जारी का ये बातें एनसीबी को कही हैं।

'NCB वालो बच्चों पर रहम करो, ये अभी मेहनत कर रहे हैं...'

'NCB वालो बच्चों पर रहम करो, ये अभी मेहनत कर रहे हैं...'

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, ''माफ कर दो, वो अभी बच्चे ही हैं।'' वीडियो में राखी सावंत अपने सिग्नेचर स्टाइल में एनसीबी पर तंज करते दिख रही हैं।

वीडियो में राखी सावंत कहती हैं, ''हैलो, एनसीबी वालो, ये क्या कर रहे हो आप लोग। दिवाली से पहले दिवाली मना रहे हो, बड़े-बड़े पटाखे दिवाली से पहले छोड़ रहे हो और बड़े-बड़े बम फोड़ रहे हो। क्या कर रहे हो एनसीबी वालो, रहम करो रहम, दया करो, बेचारे बच्चे लोग है। ये अभी मेहनत कर रहे हैं, इनपर रहम करो।''

'दुनिया में और भी लोग हैं, उनको जाकर पकड़ो...'

'दुनिया में और भी लोग हैं, उनको जाकर पकड़ो...'

वीडियो में राखी सावंत आगे कहती हैं, ''एनसीबी वालो और भी तो काम है, दुनिया में और भी लोग तो करते हैं ऐसा, उनको पकड़ो ना। क्या कर रहे हो दिवाली से पहले दिवाली मना रहे हो। कोई ऐसे दिवाली मनाता है क्या एनसीबी वालो, नेशनाभूत क्यों कर रहे हो। अरे रहम करो भई...। बच्चों पर रहम करो।''

अनन्या पांडे के जवाबों से संतुष्ट नहीं NCB, फिर होगी पूछताछ

अनन्या पांडे के जवाबों से संतुष्ट नहीं NCB, फिर होगी पूछताछ

अनन्या पांडे को सोमवार (25 अक्टूबर) को फिर से एनसीबी ने बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या पांडे के जवाबों से एनसीबी संतुष्ट नहीं है, इसलिए उन्हें फिर से तलब किया गया है। एनसीबी के उप महानिदेशक अशोक मुथा जैन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि चल रही प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अनन्या पांडे को सोमवार को फिर से बुलाया गया है। अनन्या पांडे के साथ 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को हुई पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस के अभिनेता-पिता चंकी पांडे उनके साथ एनसीबी कार्यालय गए थे।

'अनन्या पांडे NCB को कर रही हैं सहयोग'

'अनन्या पांडे NCB को कर रही हैं सहयोग'

न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अनन्या पांडे पूछताछ में एनसीबी को सहयोग कर रही हैं। सूत्रों ने कहा कि नन्या पांडे एनसीबी के साथ सहयोग कर रही हैं। वह उनसे पूछे गए सभी सवालों का जवाब दे रही हैं। सूत्रों ने कहा कि अनन्या पांडे और आर्यन खान के बीच कथित तौर ड्रग्स चैट मोबाइल फोन में पाए गए थे।

आर्यन खान की जमानत याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई

आर्यन खान की जमानत याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई

दूसरी ओर मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान ने जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। आर्यन खान की जमानत याचिका पर 26 अक्टूबर को मुंबई हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले आर्यन खान की जमानत याचिका चार बार खारिज हो चुकी है। हालांकि, एनसीबी के सूत्रों ने न्यूज 18 को बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाहरुख खान के बेटे की जमानत याचिका का विरोध करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+