राखी का नाम लेने पर भड़के पति रितेश, राघव चड्ढा के लिए कह दी ऐसी बात
राखी सावंत ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें उनके पति रितेश ने राघव चड्ढ़ा के बयान पर जवाब दिया है।
नई दिल्ली, 18 सितंबर: पंजाब में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के एक विवादित बयान को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। दरअसल शुक्रवार को राघव चड्ढा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब की राजनीति के राखी सावंत हैं। इस बयान को लेकर जहां खुद सिद्धू ने पलटवार किया, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने राघव चड्ढा को घेरा। अब इसी मामले पर राखी सावंत के 'पति रितेश' का बयान भी सामने आया है।
Recommended Video

राखी ने शेयर किया स्क्रीन शॉट
दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जिसमें रितेश नामक शख्स ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए उनसे अपने विधायकों को समझाने की सलाह दी है। राखी सावंत ने कहा है कि ये रितेश उनके पति ही हैं। रितेश ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कृपया अपने राजनीतिक फायदे के लिए किसी की पर्सनल लाइफ को बीच में मत लाइए। अरविंद केजरीवल, कृपया अपने विधायकों को शिक्षित कीजिए, अगर मैंने शिक्षित किया तो फिर आम आदमी पार्टी कहीं नहीं दिखेगी।'

'आगे से कभी भी मेरी पत्नी का नाम लिया तो...'
एक और ट्वीट में रितेश ने लिखा, 'मिस्टर राघव, कृपया इसे चेतावनी ही समझिए। अगर आपने अपने राजनीतिक विवाद में आगे से कभी भी मेरी पत्नी का नाम लिया, तो आपको कानूनी नोटिस का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही मैं यह भी सुनिश्चित करूंगा कि आप आगे से कभी चुनाव ना जीत पाएं, क्योंकि आप किसी का नाम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।'

'मेरी आंखों में आंसू हैं आज'
वहीं, ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए राखी सावंत ने लिखा, 'मेरे पति ने राघव चड्ढा को जवाब दिया है। मुझे अभी तक अकेले जानकर लोग सताते थे। आज ये कहते हुए मेरी आंखों में आंसू हैं कि आज मेरा भी कोई है, जो मेरे मान-सम्मान की रक्षा के लिए खड़ा है। थैंक्स माई डियर हस्बैंड।' वहीं, इससे पहले की एक पोस्ट में राखी सावंत ने नवजोत सिंह सिद्धू का फोटो और राघव चड्ढा का बयान शेयर करते हुए लिखा, 'हा हा हा, आप राखी सावंत हैं मेरी जान, सिर्फ नाम ही काफी है।'

राघव चड्ढा के बयान पर राखी ने क्या कहा
इसके अलावा मीडिया से बात करते हुए भी राखी सावंत ने राघव चड्ढा के ऊपर पलटवार किया। राखी सावंत ने कहा, 'राघव चड्ढ़ा, मुझसे और मेरे नाम से दूर रहो। जो मिस्टर चड्ढा हो ना, मेरा नाम लोगे तो तुम्हारा चड्ढा उतार दूंगी। मिस्टर चड्ढा आप खुद देखिए, आपको मेरे नाम की जरूरत पड़ गई ट्रेंडिंग में आने के लिए। तो आप सोचो कि मैं कैसे ट्रेडिंग में रहती हूं।'

राघव चड्ढा ने क्या बयान दिया था
राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे थे। राघव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पंजाब की राजनीति के राखी सावंत- नवजोत सिंह सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयानबाजी पर कांग्रेस से हमेशा डांट पड़ी है। इसलिए, आज कुछ चेंज करने के लिए वो अरविंद केजरीवाल पर हमला बोल रहे हैं। कल तक का इंतजार कीजिए, कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ वो एक बार फिर से जोरदार बयानबाजी करेंगे।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss: राकेश बापट और शमिता शेट्टी के रिलेशन पर Ex-पत्नी रिद्धि डोगरा ने कही ये बड़ी बात











Click it and Unblock the Notifications