पूनम पांडे की मौत को लेकर राखी सावंत और संभावना सेठ का बड़ा खुलासा, बोले- आखिर कैसे हो सकता है.......
Poonam Pandey Death: फेमस एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन की खबर ने सबको परेशाना कर दिया है। पहले कहा जा रहा था कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर के चलते हुई थी। वहीं अब कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि पूनम पांडे की मौत ड्रेग ओवरडोज की वजह से हुई है। हालांकि अभी तक मौत की सही वजह का पता नहीं चल पाया और न ही पूनम की डेडबॉडी के बारे में कोई खबर है।
पूनम के परिवार वाले हुए गायब
पूनम पांडे की मौत की खबर सोशल मीडिया पर फैलने के बाद से उनका पूरा परिवार गायब है। परिवार के सदस्यों के फोन बंद हैं। वहीं पूनम की पीआर टीम का भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक पूनम की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया ड्रामा क्वीन राखी सावंत का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

राखी सावंत ने पूनम को लेकर कही ऐसी बात
इस वीडियो में राखी सावंत अपनी दोस्त पूनम पांडे की मौत की खबर सुन शॉक्ड नजर आ रही हैं। राखी सावंत ने पूनम पांडे के निधन को लेकर दुख जताया है। विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राखी कह रही हैं- कौन ऐसे छोड़कर जाता है। पूनम को अपनी बीमारी के बारे में बताना चाहिए था क्योंकि मैं उनका दुख समझती हूं। दरअसल मेरी मां को भी कैंसर था पर लंबी बीमारी के कारण साल 2023 में उनका निधन हो गया था।
संभाना सेठ को नहीं हो रहा है यकीन
वहीं एक्ट्रेस संभावना सेठ ने पूनम पांडे की मौत की खबर सुनने के बाद न्यूज 18 से बातचीत में कहा- अरे बाप रे! मैं उसे जानता थी। हमने 'खतरों के खिलाड़ी' साथ में किया है। मैं उनसे पिछले साल मिली थी। हम कभी-कभी सोशली या किसी कार्यक्रम में मिलते रहते थे। लेकिन उन्होंने कभी इस बात का जिक्र नहीं किया कि वह किसी परेशानी से गुजर रही हैं।
संभावना ने कहा- जिंदगी का कोई भरोसा नहीं
संभावना सेठ ने आगे कहा- बिल्कुल भी विश्वास नहीं हो रहा है। पूनम बहुत छोटी थीं। वह मुश्किल से 30-32 साल की होंगी। सच में, जिंदगी का बिल्कुल भी भरोसा नहीं। मैं मुंबई में नहीं हूं, लेकिन मेरी इच्छा है कि मैं अपना सम्मान देने के लिए वहां होती।
पूनम पांडे की मौत या फिर कोई रहस्य
लोगों की मानें तो पूनम पांडे की मौत रहस्य बनती जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को लेकर तरह तरह के सवाल कर रहे हैं। कोई शोक जता रहा हैं तो कई इसे फर्जी बता रहा है। मुंबई से कानपुर तक लोगों को पूनम की मौत का कोई सबूत नहीं मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications