उर्फी और कश्मीरा की लड़ाई में हुई राखी सावंत की एंट्री, लगा दी अपनी दोस्त की क्लास, देखें वीडियो
उर्फी और कश्मीरा की लड़ाई में हुई राखी सावंत की एंट्री, लगा दी अपनी दोस्त की क्लास, देखें वीडियो
मुंबई, 02 अप्रैल: कश्मीरा शाह ने हाल ही में उर्फी जावेद (Urfi Javed)को ऐसा कुछ कह दिया कि इन दोनों की जमकर लड़ाई शुरू हो गई। इन दोनों की कैट फाइट में अब राखी सावंत (Rakhi Sawant)जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं वो भी कूद पड़ी है। राखी सावंत ने पैपराजी ने जब उर्फी और कश्मीरा की लड़ाई में पर राखी सावंत से रिएक्शन मांगा तो उन्होंने उर्फी जावेद की जमकर क्लास लगा दी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

उर्फी और कश्मीरा शाह की तू-तू मैं-मैं में कूदी राखी सावंत
बता दें अभी कुछ दिनों पहले तक राखी सावंत और उर्फी जावेद आए दिन एक साथ नजर आते थे लेकिन कश्मीरा शाह और उर्फी की तू-तू मैं मैं में राखी सावंत ने अपनी दोस्त उर्फी का फेवर करने के बजाय उनको जमकर खरी-खोटी सुना दी और बड़ी बात कह डाली।

दोस्त उर्फी की राखी ने लगा दी जमकर क्लास
राखी सावंत ने पैपराजी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा 'उर्फी तुम इतना ज्यादा गुस्सा क्यों हो रही हो। वीडियो देखा मैंने। जो तुमने लैंगवेज यूज की उर्फी वो मुझे बिलकुल अच्छी नहीं लगी। मीडिया तुम्हें आगे बढ़ा रही है। मीडिया एक ऐसी चीज है जो तुम्हें आगे बढ़ाती भी है और नीचे गिरा भी देती है। मीडिया के साथ हमेशा अच्छी रहो। बॉलीवुड के साथ अच्छी रहो। सबके साथ अच्छी रहो। तुम अभी-अभी इंडस्ट्री में आई हो, हमें किसी से पंगे नहीं लेने। हमें सबसे दोस्ती करके आगे बढ़ना है।

उर्फी भी मेरी दोस्त है और कैश तो कैश
राखी सावंत उर्फी को सीख देते हुए कश्मीरा शाह की बड़ाई भी कर डाली, राखी ने कहा कश्मीरा बहुत अच्छी इंसान, डायरेक्टर और अच्छी ऐक्ट्रेस भी हैं। मैं दोनों को सपोर्ट करती हूं। उर्फी भी मेरी दोस्त है और कैश तो कैश है।

जानें कश्मीरा ने उर्फी को क्या कहा था
बता दें कश्मीरा शाह ने उर्फी और फराह खान अली के बीच चल रहे विवाद पर मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था
'मुझे नहीं लगता कि सुजैन और फराह ऐसे लोगों को जानती भी होंगी। मैं भी ऐसे लोगों को नहीं जानती हूं जो कपड़े काटकर घूमते रहते हैं। उर्फी जावेद जैसे लोग इंस्टाग्राम पर फेमस हैं और कहीं नहीं हैं। मैं फिल्म करने में बिजी हूं जो देश में कुछ बदलाव लेकर आएंगी, लेकिन यहां स्पॉट होकर अपना करियर बना रहे है और ऐसे लोग मेरे करियर में माइंडेट लिस्ट में नहीं आते। इसके साथ ही कश्मीरा ने कहा ऐसा मैं ही नहीं सुजैन और फराह भी ऐसा ही सोचती होंगी।

उर्फी ने कश्मीरा को दिया करारा जवाब
कश्मीरा शाह की इस बात का उर्फी जावेद ने मुंह तोड़ जवाब दिया जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। उर्फी ने कहा ,"मैंने वो बातें पढ़ी, जो उन्होंने मेरे बारे में कही हैं। आपने जो बातें कही हैं। कोई वैलिड प्वाइंट तो लिखो यार। मतलब मैं इंस्टाग्राम पर फेमस हूं और रियल लाइफ में नहीं हूं। आप तो दोनों में ही नहीं हो। क्या फायदा।












Click it and Unblock the Notifications