पैपराजी को देख भागने लगीं राखी सावंत, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की उतारी नकल, बोलीं- मुझे पड़ोसी के लिए छोड़ दो
Rakhi Sawant New Video: सोशल मीडिया की नंबर वन ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से इंटरनेट पर छा गई हैं। उनका एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि राखी सावंत को उनकी अतरंगी हरकतों और बेबाकी के लिए जाना जाता है। वह पैपराजी के सामने कुछ भी करने लग जाती हैं और यही कारण है कि लोग उन्हें ड्रामा क्वीन कहते हैं। राखी सावंत ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की एसी एक्टिंग की है जिसे देखने के बाद हर कोई हंसते-हंसते लोट पोट हो रहा है।
राखी सावंत का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल ही में राखी सावंत को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह एयरपोर्ट की पार्किंग में नजर आईं जहां से वह अपनी गाड़ी में बैठकर अपने घर के लिए रवाना हो गईं। हालांकि अपनी कार में बैठने से पहले राखी ने कुछ ऐसी हरकतें की जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

एयरपोर्ट पर भागने लगीं राखी सावंत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत मुंबई एयरपोर्ट की पार्किंग में पैपराजी को देखते ही अपनी गाड़ी की तरफ भागने लगती हैं। भागते हुए वह पैपराजी से कहती हैं कि बॉलीवुड की हीरोइनें एयरपोर्ट पर इसी तरह से कैमरे को देखकर भागती हैं। पैपराजी राखी से कहते हैं कि वह एक्ट्रेसेस की एक्टिंग करके दिखाएं। ये बात सुनते ही राखी सावंत बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को कॉपी करने लग जाती हैं।
कैमरे पर की बॉलीवुड एक्ट्रेस की कॉपी
राखी सावंत कैमरे की तरफ देखते हुए भागने लगती हैं। वह कहती हैं- प्लीज मुझे जाने दो, मुझे देर हो गई है। वह मुस्कुराते हुए कहती हैं- तुम सब कहां से आ जाते हो....प्लीज मुझे जाने दो। इसके बाद राखी अपने मैनेजर से पूछती हैं- कहां है मेरी गाड़ी। फिर कार के नजर आते ही राखी सावंत दौड़कर उसमें बैठ जाती हैं और एक्ट्रेसेस की पॉपी करते हुए पैपराजी से कहती हैं- प्लीज मेरी फोटो मत लो...मैंने मेकअप नहीं कर रखा है...प्लीज मुझे जाने दो...मेरे पड़ोसी के लिए मुझे छोड़ दो।
लोगों ने राखी को कहा ड्रामा क्वीन
राखी सावंत का एक्ट्रेसेस को कॉपी करने वाला ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग जहां उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ड्रामा क्वीन कहते हुए उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत इस समय अपने कुछ नए प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। इसके अलावा वह अपने लिया नया पार्टनर भी ढूंढ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications