'मैं कब तक भीख मांगती रहूंगी' क्यों भारत नहीं लौट रहीं राखी सावंत? बोलीं-'सलमान-शाहरुख मेरी मदद...'

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि बीते कुछ समय से वह दुबई में हैं। अब उन्होंने खुलासा किया कि वह गिरफ्तारी के डर की वजह से भारत वापस नहीं लौट रही हैं। साथ ही राखी ने बताया कि वह बॉलीवुड के बड़े स्टार्स से मदद क्यों नहीं ले रही हैं।

राखी सावंत ने इंस्टैंट बॉलीवुड संग इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, 'मैं किसी की मदद नहीं मांगती हूं, ये मेरी जंग है. सलमान भाई, फराह खान और शाहरुख जी तो एक सेकेंड में मेरी बेल करा देंगे. लेकिन में किसी की मदद नहीं मांग रही हूं। ये मेरी अकेले की लड़ाई है तो मैं कब तक दूसरों के सामने हाथ फैलाकर भीख मांगती रहूंगी।'

Rakhi Sawant

राखी सावंत ने आगे कहा कि, 'मैं इस वक्त जीती जागती भिखारन हो गई हूं मैं। मुझे हिंदुस्तान के कानून पर विश्वास है कि जब मेरा गुनाह ही नहीं है तो क्यों मुझे सजा दी जा रही है।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी पर आरोप लगाया कि वह उनसे बदला लेना चाहता है और जेल भेजना चाहता है इसलिए वो ये सब कर रहा है।

राखी सावंत के खिलाफ आदिल खान दुर्रानी ने केस दर्ज किया है। दरअसल राखी ने दुबई में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी और आदिल ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि राखी ने जो घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था वो पूरी तरह से बेबुनियाद है।

बता दें कि, आदिल और राखी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद कपल ने साल 2022 में गुपचुप शादी कर ली। राखी ने शादी के एक महीने बाद आदिल पर जबरन धर्म परिवर्तन और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। साथ ही राखी ने ये भी कहा था कि आदिल उन्हें काफी समय से धोखा दे रहे थे। जिसके बाद आदिल को लगभग 3 महीने तक जेल में सजा काटनी पड़ी। अब जैसे ही वह जेल से बाहर आए तो उन्होंने राखी के खिलाफ केस दर्ज किया।

ये भी पढ़ें: 'राखी सावंत ने कितनी शादी की है?', पायल मलिक ने Rakhi को लगाई लताड़, बोलीं- ये तो मुंबई से फरार है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+