सेल्फी ले रहे फैंस का फोन लेकर भागीं राखी सावंत, फिर की ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो

Rakhi Sawant Video: सेल्फी ले रहे कुछ फैंस का मोबाइल लेकर राखी सावंत भागने लगीं और अपनी कार में जाकर बैठ गईं। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अपनी ड्रामाबाजी के चलते इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उनका कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। वह कुछ ऐसी हरकतें कर जाती हैं जिसके चलते वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। ऐसे में लोगों का ध्यान उनकी तरफ अपने आप चला जाता है। हाल ही में राखी सावंत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह किसी इवेंट में पहुंची हुई थीं जहां कुछ लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे थे। लेकिन राखी अचनाक ही उनका फोन ही छीनकर भाग निकलीं।

राखी सावंत अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह पैपराजी के सामने कुछ भी बयानबाजी करती नजर आती हैं। हालांकि कभी कभी उनकी ये अजीब बातें लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। इसी बीच राखी सावंत गत 21 अप्रैल की रात को एक इवेंट में पहुंची थीं। वहां पहले उन्होंने अपने आउटफिट को फ्लॉन्ट किया और कैमरे पर तरह-तरह के पोज दिए। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने पपाराजी के सामने जमकर डांस भी किया। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। देखें वीडियो-

फोन लेकर भागीं राखी सावंत
वहीं एक दूसरे वीडियो में राखी सावंत उस इवेंट के वेन्यू के बाहर अपने फैंस के साथ नजर आ रही हैं। राखी के फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आते हैं। लोग अपने अपने फोन से राखी के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त दिखाई देते हैं। इस दौरान राखी सावंत अपने फैंस से कहती हैं कौन-कौन सेल्फी ले रहा है। फिर अचानक से वह सबका फोन छीन लेती हैं और भागकर अपनी कार में बैठ जाती हैं। देखें वीडियो-

इसके बाद राखी सावंत के कार के पास जाकर उनके फैंस अपना फोन मांगने लग जाते हैं। इस पर राखी कहती हैं- नहीं दूंगी। सेल्फी लिया है न। अगर सेल्फी लिया तो.. दोबारा नहीं लेगा न। पहले कैमरे के सामने देखकर सॉरी बोलो। इसके बाद वह एक फैन का फोन लौटाती हैं और दूसरे फैन के फोन से उसके साथ सेल्फी लेती हैं। फिर वह बाय बोलकर वहां से चली जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+