खुजली के बीज का ड्रिंक पीकर राखी सावंत ने की अजीब हरकत, यूजर बोले- 'आदिल स्कूटी स्टार्ट करो और भागो'

राखी सावंत ने इस बार कुछ ऐसा कर डाला, जिससे फैंस ने आदिल को भागने की सलाह दे डाली। राखी ने हेल्दी ड्रिंक तैयार किया और पीकर भी दिखाया लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मुंबई, 7 जुलाई: हमेशा सुर्खियों में कैसे बने रहते हैं, ये कोई ड्रामा क्वीन राखी सावंत से सीखे। राखी आए दिन अपनी किसी न किसी हरकत की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक बार फिर राखी ने कुछ ऐसा कर डाला कि वे सुर्खियों में बनी हुईं हैं। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो में राखी के ब्वॉयफ्रेंड आदिल को भी देखा जा सकता है। इस वीडियो में राखी एक जूस का ग्लास हाथ में लिए नजर आ रहीं हैं। राखी का ये जूस काफी हेल्दी है। ये हमने नहीं बल्कि खुद राखी ने कहा है। राखी ने जैसे ही ये जूस पिया, वे अजीब सी हरकत करने लगीं, जिसके बाद यूजर आदिल को वहां से भागने की सलाह देने लगे।

राखी ने तैयार किया हेल्दी जूस

राखी का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अपने रीसेंट वीडियो में राखी एक जूस का ग्लास हाथ में लिए नजर आ रहीं हैं। राखी का ये जूस काफी हेल्दी है। ये हम नहीं बल्कि खुद राखी ने बताया है। सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

साइड में खड़े दिखे आदिल

साइड में खड़े दिखे आदिल

इस वीडियो में राखी के ब्वॉयफ्रेंड आदिल भी साइड में खड़े दिख रहे हैं। राखी ने अपने और आदिल के लिए ये हेल्दी ड्रिंक बनाया है।

ड्रिंक पीकर राखी को ये क्या हुआ?

ड्रिंक पीकर राखी को ये क्या हुआ?

वीडियो में आदिल राखी से ड्रिंक मांग रहे हैं और राखी कहती हैं कि पहले मैं पीती हूं। राखी जैसे ही ड्रिंक गटकती हैं, उन्हें करंट का झटका सा लगता है। ये देखकर यूजर्स की हंसी छूट पड़ी।

खुजली के बीज से बनाया ड्रिंक

खुजली के बीज से बनाया ड्रिंक

वीडियो में राखी आदिल को बोल रही हैं कि मैं अपने और तुम्हारे लिए ये हेल्दी ड्रिंक लाई हूं। करेला, नीम पत्ती, धतूरा, खुजली के बीज से मैंने ये ड्रिंक तैयार किया है। राखी का दावा है कि इस ड्रिंक को पीने से कोरोना नहीं होता।

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

राखी सावंत को इस वीडियो में ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने देखा जा सकता है। राखी का ये अंदाज कुछ फैंस के बेहद क्यूट लग रहा है, वहीं कुछ चुटकी लेते हुए आदिल को वहां से भागने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि आदिल संग रिलेशनशिप में आने के बाद से राखी कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं, जिससे वे लाइमलाइट में आ जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+