Rakhi Sawant बिना फिल्म के भी करती हैं मोटी कमाई, एक्ट्रेस के पास है महंगी गाड़ियां, जानें कुल नेटवर्थ
Rakhi Sawant Net Worth: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ समय से वह भारत छोड़ दुबई में रह रही हैं। आदिल खान दुर्रानी से तलाक के बाद अब उनका नाम पाकिस्तान के डोडी खान के साथ जोड़ा जा रहा है। खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ही तीसरी शादी करने वाली हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने खुलासा किया कि डोडी खान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। कहा ये भी जा रहा है कि दोनों की शादी इंडिया या फिर दुबई कहीं भी हो सकती है। हालांकि अब तक राखी सावंत ने कंफर्म नहीं किया है। ऐसे में उनकी कमाई को लेकर चर्चा होने लगी है। आइए जानते हैं कि राखी सावंत की कुल कितनी संपत्ति है।

राखी सावंत लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद वह मोटी कमाई कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 41.65 करोड़ है। राखी एक महीने में करीब 50 लाख रुपये कमाती हैं। इतना ही नहीं वह इंस्टाग्राम के विज्ञापन से भी मोटी कमाई करती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी सावंत को बिग बॉस 14 में उन्हें एक हफ्ते के लिए 1.5 लाख मिलते थे। इन सबके अलावा राखी को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज GLE 350d, BMW X5 हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में है।
ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant ने पाकिस्तान में ढूंढा दूल्हा? क्या PAK में करेंगी तीसरी शादी? सामने आया ये बड़ा सच
बता दें कि, एक वक्त था राखी सावंत बॉलीवुड में धड़ाधड़ फिल्में कर रही थी। उन्होंने अपने करियर में कई आइटम सॉन्ग किए थे। अब फिल्मों से दूर वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वहीं मुंबई और दुबई में एक्ट्रेस के पास आलीशान घर हैं। हालांकि इनकी कीमत कितनी है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।
राखी सावंत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, आदिल खान दुर्रानी से शादी हुई थी। लेकिन ये रिश्ता एक महीने भी नहीं टिका। राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद आदिल को जेल जाना पड़ा था, और कुछ महीने बाद उनका तलाक हो गया। जब से वह जेल से बाहर आए हैं तब से राखी दुबई में है। अब देखना होगा कि राखी डोडी खान से शादी करने के बाद क्या पाकिस्तान शिफ्ट हो जाएंगी?
ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant: कौन है राखी सावंत का पाकिस्तानी लवर डोडी खान? एक्ट्रेस ने बनाई ऐसी प्लानिंग












Click it and Unblock the Notifications