राखी सावंत ने बयां किया दर्द- बड़ी मुश्किल से प्‍यार मिला, लेकिन मेरे कारण आदिल खान को किया जा रहा प्रताड़ित

राखी सावंत बयां किया दर्द- बड़ी मुश्किल से प्‍यार मिला, लेकिन मेरे कारण आदिल खान को किया जा रहा प्रताड़ित

मुंबई, 15 जुलाई : बॉलीवुड की ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत को सुर्खियों में बना रहने का हुनर खूब आता है। इन दिनों वो अपने नए बिजनेसमैन आदिल खान के साथ नजर आ रही हैं। आदिल खान को डेट कर रही राखी सावंत ने अब बड़ा खुलासा किया है कि उनके कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड को कई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

मैं बहुत डरी हुईं हूं मुझे बड़ी मुश्किल से प्यार मिला है

मैं बहुत डरी हुईं हूं मुझे बड़ी मुश्किल से प्यार मिला है

राखी सावंत ने खुलासा पहले बताया था कि आदिल के परिवार ने उनके रिलेशनम को मंजूर नहीं किया था। वहीं अब चूंकि इन्‍टरटेन्‍मेंट इंडस्‍ट्री में काम कर रही हूं, मेरे इस प्रोफेशन के कारण उनके प्रेमी आदिल को कई तरह से सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। राखी सावंत ने कहा आदिल को हर तरफ से प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं बहुत डरी हुईं हूं मुझे बड़ी मुश्किल से प्यार मिला है।

अगर मेरे से उसने शादी की तो कोई भी उनकी बहन से शादी नहीं करेगा

अगर मेरे से उसने शादी की तो कोई भी उनकी बहन से शादी नहीं करेगा

राखी ने बताया कि मेरे और आदिल का रिलेशन सामने आने के कारण आदिल को अब उनकी बहन की शादी करने में भी परेशानी हो रही है। मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में रियलिटी शो क्‍वीन का ये दर्द बाहर आया! राखी ने शेयर किया कि आदिल खान को अक्सर कहा जाता है कि अगर वह राखी के साथ शादी के बंधन में बंध गए तो कोई भी उनकी बहन से शादी नहीं करेगा।

बॉलीवुड में इतने मुसलमान हैं, क्या उन्होंने शादी नहीं की?

बॉलीवुड में इतने मुसलमान हैं, क्या उन्होंने शादी नहीं की?

राखी ने पैपराजी के सामने कहा "मैं एक बात कहना चाहती हूं। बॉलीवुड में इतने सारे मुसलमान हैं, क्या उन्होंने शादी नहीं की? क्या उन लड़कियों ने एक्सपोज नहीं किया? क्या उन्होंने आइटम सॉन्ग नहीं किया? मैं एक अलग बैकग्राउंड से आती हूं, लेकिन अगर हम कल शादी करें मेरी उपस्थिति का उसके परिवार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, ठीक है?

क्या कोई आतंकवादी हूं जो मेरी शादी क्यों नहीं हो सकती?

क्या कोई आतंकवादी हूं जो मेरी शादी क्यों नहीं हो सकती?

राखी ने कहा

जैसे आदिल की बहन की शादी होनी है। कुछ लोग उनको चढ़ा रहे हैं की 'राखी सावंत को अभी बहू बनाकर लाओगे तो तुम्हारी बहन से का कौन शादी करेगा? राखी सावंत ने आगे कहा क्या है ये। मैं राखी सावंत, क्या कोई आतंकवादी हूं? मेरी शादी क्यों नहीं हो सकती? मेरी वजह से उसकी बहन को अच्‍छे प्रपोजन क्यों नहीं मिल पाएंगे। राखी ने आगे कहा वैसे भी स्वर्ग में रिश्ते बनते हैं।"

आदिल खान के घर वालों को नहीं मंजूर राखी से रिश्‍ता

आदिल खान के घर वालों को नहीं मंजूर राखी से रिश्‍ता

राखी ने मई में अपने और आदिल के बीच अफेयर होने का खुलासा किया था। ये वो ही ब्‍वॉयफ्रेंड हैं जिन्‍होंने राखी को बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। राखी ने शुरूआत में ही बताया था कि आदिल का परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ है क्योंकि वह फिल्म और टीवी इंडस्‍ट्री में एक 'ग्लैमरस' हस्‍ती है। उन्हें राखी का कपड़े पहनने का ढंग पसंद नहीं है। लेकिन जरूरत पड़ने पर मैं खुद को बदलने को तैयार हूं। मुझे उम्मीद है कि उसका परिवार मुझे स्वीकार करेगा।

आदिल खान क्‍या राखी से करेंगे शादी ?

आदिल खान क्‍या राखी से करेंगे शादी ?

मीडिया ने जब आदिल से उनके और राखी के रिलेशन के बाद में बात करते हुए जब उनसे पूछा गया कि वो अपने माता-पिता को कब बताएंगे कि राखी उनकी होने वाली पत्नी है। इसका जवाब देते हुए राखी के बिजनेसमैन लवर सिद्धार्थ कन्नन से कहा, "बहुत जल्द।"

रितेश से शादी के बाद भी राखी को नहीं लेना पड़ा तलाक

रितेश से शादी के बाद भी राखी को नहीं लेना पड़ा तलाक

राखी ने रितेश से अलग होने के बाद आदिल को डेट करना शुरू किया। उन्होंने बिग बॉस 15 में रितेश को अपने पति के रूप में मिलवाया था। उन्होंने रितेश से तलाक लेने के लिए अपील की थी लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि कथित पहली पत्नी ने उनके खिलाफ मामला दायर किया, और राखी के लिए कहा है कि उन्‍हें तलाक की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनकी शादी वैध नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+