अस्पताल के बेड पर इस हालत में नजर आईं राखी सावंत की मां, वीडियो में रोते हुए एक्ट्रेस ने बताया कारण

Rakhi Sawant Mother Brain Tumor: सोशल मीडिया सेंसेशन राखी सावंत ने एक लाइव चैट में अपनी मां के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हुआ है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Mother Brain Tumor: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अपने ड्रामेबाजी को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अपनी अनोखी अदाओं और बयानबाजी के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। राखी सावंत ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर खुलकर बोलती नजर आती हैं और लगों के साथ अपने व्यूज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में राखी सावंत एक कंटेस्टेंट के रूप में 'बिग बॉस मराठी 4' में पहुंची थीं। वहीं राखी ने आज एक लाइव चैट में अपने फैंस को बताया कि उनकी मां जया भेड़ा को ब्रेन ट्यूमर हो गया है। हालांकि राखी की मां पहले से भी कई बीमारियों से पीड़ित चल रही हैं। ऐसे में राखी ने लोगों को उनका हेल्थ अपडेट दिया है।

राखी सावंत की मां को हुआ ब्रेन ट्यूमर

राखी सावंत की मां को हुआ ब्रेन ट्यूमर

सोशल मीडिया सेंसेशन राखी सावंत ने आज एक लाइव चैट में अपनी मां के बारे में खुलकर बात की। बात करते हुए राखी के आंखों में आंसू आ गए थे। राखी ने वीडियो में कहा- कल रात बिग बॉस के घर से बाहर आई हूं और मुझे वास्तव में सभी के आशीर्वाद की जरूरत है। मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं है। वह अस्पताल में भर्ती है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।

वीडियो में रोने लगीं राखी सावंत

राखी सावंत ने इस लाइव चैट में कहा- बिग बॉस के घर में मुझे किसी ने नहीं बताया था कि मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं हैं। मुझे नहीं पता था कि उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल मेरी मां को ब्रेन ट्यूमर हुआ है। वह ठीक नहीं है। उन्हें पहले से भी कई और बीमारियां हैं। मां के बारे में बात करते हुए राखी सावंत इमोशनल हो गई थीं। राखी ने अस्पताल में भर्ती उनकी मां की झलक भी लोगों को दिखाई।

फैंस ने राखी को दी सांत्वना

फैंस ने राखी को दी सांत्वना

राखी ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा- इसकी शुरुआत लेफ्ट साइड के पैरालिसिस से हुई थी। कई टेस्ट किए गए हैं जिसके बाद वह कितने चीजों से गुजरेंगी, इसका पता लगाया जाएगा। राखी सावंत के फैंस ने उनके मां के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। राखी की मां के लिए जमकर मैसेजेस किए जा रहे हैं। लोग राखी को सांत्वना दे रहे हैं और उनके मां के जल्दी स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं।

लोगों ने कहा- आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो

लोगों ने कहा- आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो

राखी सावंत के एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है- प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी। राखी चिंता न करें। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- मजबूत राखी जी...हमारी दुआएं आपके साथ हैं। एक शख्स ने राखी सावंत की मां की हालत जानने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा है- आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो। आपकी मां को कुछ नहीं होगा। लोग राखी सावंत की मां के ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

सलमान खान ने की थी मदद

सलमान खान ने की थी मदद

आपको बता दें कि अप्रैल 2021 में राखी सावंत की मां ने अपने पित्ताशय की थैली में ट्यूमर को हटाने के लिए एक सर्जरी करवाई थी जो बाद में कैंसर बन गया था। उस समय राखी की मां के इलाज का खर्च सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान ने उठाया था। वहीं राखी सावंत ने दोनों का उनकी जिंदगी में 'फरिश्ता' बनकर आने और अपनी मां को बचाने के लिए शुक्रिया अदा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+