'मुझे खूब मारा गया' Rakhi Sawant के चेहरे पर दिखे चोट के निशान, फैंस ने पूछा- 'आदिल नहीं तो किसने पीटा?'
राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने चहरे पर चोट के नकली निशान लगवाती हुई नजर आ रही हैं।
Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी जिंदगी में कुछ भी सही नहीं चल रहा। अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से शादी करने के सिर्फ एक महीने बाद ही उन्हें मालूम पड़ता है कि, आदिल ने उन्हें चीट किया। जिसके बाद अब आदिल जेल की सलाखों के पीछे है और पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

राखी सावंत के चेहरे पर लगी चोट
राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी पर मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाया था। इस बीच इंस्टाग्राम पर उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे पर नकली चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में राखी सावंत अपनी वैनिटी वैन से उतरती हैं और दिखाती हैं कि कैसे शूटिंग के वक्त मारपीट के सीन के लिए मेकअप होता है।
'ऐसा मेकअप करो कि लगे कि मेरे साथ मारपीट की गई है'
वीडियो में राखी सावंत मीडिया से बातचीत कर उन्हें बता रही हैं कि कैसे एक मारपीट सीन के लिए उन्हें मेकअप कराना पड़ता है। इसके बाद वह चेयर पर बैठती हैं और अपने मेकअप आर्टिस्ट से कहती हैं कि, 'ऐसा मेकअप करो कि लगे कि मेरे साथ मारपीट की गई है।' अब राखी सावंत ऐसा क्यों कर रही है ये देख फैंस भी दंग रह जाते हैं।

राखी सावंत पर ट्रोलर्स का निशाना
राखी सावंत का वीडियो चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो में फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। आदिल पर मारपीट का आरोप लगाने के बाद अब राखी का ये वीडियो फैंस के मन में कई सवाल खड़े रहा है। ऐसे में उन्होंने अब अपने लिए खुद ही मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'यह बिना मीडिया के नहीं रह सकती क्या।' एक ने लिखा है, 'इस छपरी को कौन काम दे देता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसका मुंह तो पहले से ही टूटा हुआ है।' एक ने लिखा है, 'मां के निधन के बाद यह कितनी तेजी से आगे बढ़ गई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये कितनी ज्यादा इरिटेटिंग है'।

राखी सावंत के सपोर्ट में उतरीं ये एक्ट्रेस
बता दें कि, इस वक्त राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के बीच काफी विवाद बढ़ चुका है। राखी द्वारा लगाए आरोपों के बाद आदिल को कोर्ट ने भी जेल भी भेज दिया है और अब उनकी जमानत नहीं हो पा रही है। वहीं अब राखी की दुश्मन शर्लिन चोपड़ा अब उनके सपोर्ट में उतरी और दोनों पक्की सहेली बन चुकी हैं। इसके अलावा कश्मीरा शाह ने भी कहा कि, वह आदिल को सबक सीखा कर रहेंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications