फटेहाल नजर आईं राखी सावंत, ऑटो में बैठकर खूब रोईं और कहा- आदिल ने मुझे बर्बाद कर दिया
Rakhi Sawant New Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं। पहले राखी का उनके पति आदिल खान के साथ जमकर विवाद हुआ। फिर राखी उमराह करने के लिए चली गईं। उमराह कर मुंबई लौटने के बाद अचानक वह इस्लाम को लेकर कई तरह की बातें करने लगीं। वह अबाया पहने लगीं और अपने आप को फातिमा कहने लगी थीं। लेकिन अब उनकी लेटेस्ट हालत ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। राखी ने अब बुर्का उतार दिया है और अपने बाल काट लिए हैं। राखी सावंत का कहना है कि वह गरीब हो गई हैं। आदिल ने उनका बुरा हाल बना दिया है।
राखी सावंत हुईं बदहाल
राखी सावंत इन दिनों हर जगह अपने पति आदिल खान की धोखेबाजी को लेकर बात करती नजर आती हैं। कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत उमराह कर मुंबई लौटी हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत भी किया गया। वह अबाया पहने नजर आईं और उन्होंने पैपराजी से कहा कि उन्हें राखी की बजाय फातिमा कहकर पुकारा जाए। इसके बाद उन्होंने शर्लिन चोपड़ा को अपनी बहन भी बना लिया और उनका साथ निभाने का वादा किया। अब राखी सावंत का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वाायरल हो रहा है।

ऑटो में बैठकर रोने लगीं राखी सावंत
राखी सावंत नए वीडियो में ऑटो में बैठी नजर आईं और उन्होंने पैपराजी से कहा- देखो मेरी हालत क्या हो गई है। अब मैं गाड़ी में बैठने लायक भी नहीं रही। आदिल ने मेरी हालत क्या कर दी है, देख लो सब। उसने मुझे सड़क पर ला दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत ऑटो में बैठकर 'मेरा जीवन कोरा कागज गाना' गुनगुनाने लगती हैं और कैमरे पर कहती हैं- मेरी जिंदगी कटी पतंग हो गई है। आदिल ने मेरा सब बर्बाद कर दिया।
राखी ने कहा- आदिल ने मुझे बर्बाद कर दिया
राखी सावंत आगे कहती हैं- आदिल के चलते मेरे बाल भी चले गए। आदिल ने मेरे पैसे भी लूट लिए। देख लो सब मेरी हलत अब क्या हो गई है। इसके बाद राखी सावंत इमोशनल हो गई थीं। आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने लंबे बाल काट लिए हैं। राखी सावंत के अनुसार वह इस समय काफी स्ट्रेस से गुजर रही हैं और इसी के चलते उनके बाल झड़ने लगे थे। राखी ने अपने हालिया वीडियो में कहा था- पति आदिल खान ने मुझे बहुत स्ट्रेस दिया है। स्ट्रेस के चलते ही मैं परेशान रहने लगी थी और मेरे बाल भी झड़ने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications