Video: रेड कार्पेट पर सबके सामने ही ब्वॉयफ्रेंड को kiss करने लगीं राखी सावंत, लोग बोले- 'ये भी छोड़ देगा..'

Video: रेड कार्पेट पर सबके सामने ही ब्वॉयफ्रेंड को kiss करने लगीं राखी सावंत, लोग बोले- 'ये भी छोड़ देगा, देख लेना...'

मुंबई, 01 जुलाई: बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों राखी सावंत अपने नए ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान की वजह से सुर्खियों में हैं। मुंबई में हो या, फिर किसी अवॉर्ड फंक्शन, राखी सावंत हर दिन अपने प्रेमी आदिल खान के साथ ही देखी जाती हैं। पिछले कुछ महीनों से राखी सावंत आदिल खान को डेट कर रही हैं। हर दिन मुंबई में राखी सावंत को पैपराजी द्वारा देखा जाता है। एयरपोर्ट से लेकर रेड कार्पेट तक आदिल हर जगह राखी के साथ जाते हैं। अब राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ब्वॉयफ्रेंड को किस करते दिख रही हैं।

रेड कार्पेट पर ही ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान को Kiss करने लगीं राखी सावंत

रेड कार्पेट पर ही ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान को Kiss करने लगीं राखी सावंत

हाल ही में राखी सावंत और आदिल खान को एक साथ एक अवॉर्ड शो में देखा गया था। जहां रेड कार्पेट पर राखी सावंत सबके सामने आदिल खान को किस करने लगीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी सावंत का ये वीडियो देख लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं राखी सावंत के ड्रेस को लेकर भी उनको ट्रोल किया जा रहा है।

इवेंट में राखी-आदिल का रोमांस बना चर्चा का विषय

इवेंट में राखी-आदिल का रोमांस बना चर्चा का विषय

राखी सावंत ने ऐसा आउटफिट पहना हुआ था, जिससे उनका सिर ढ़का हुआ था। वायरल वीडियो में पहले वो आदिल खान से बात करते हुए दिख रही हैं और बाद में आदिल की ओर घूमकर किस करने लगती हैं। इस दौरान राखी कैमरा को देखकर रिएक्ट भी करती हैं। वो ऐसे फेस बनाती हैं, जैसे उनकी कोई चोरी पकड़ी गई हो।

'ऐसे ही करते रही तो ये भी भाग जाएगा...'

'ऐसे ही करते रही तो ये भी भाग जाएगा...'

नेटिजन्स राखी सावंत को उनकी इस हरकत के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "शर्म नाम की चीज तो रही नहीं है।'' एक नेटिजन ने आदिल के लिए एक कमेंट लिखा, जिसमें लिखा था, "क्या मजबूरी है भाई मेरे, जो तू ये सब से रहा है।" वहीं एक यूजर ने लिखा, ऐसा ही हाल रहा तो ये भी राखी सांवत को छोड़कर भाग जाएगा।

अपने ड्रेस को लेकर भी ट्रोल हुईं राखी सावंत

अपने ड्रेस को लेकर भी ट्रोल हुईं राखी सावंत

राखी सावंत अपने ड्रेस को लेकर भी सोशल मीडिया पर बूरी तरह ट्रोल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग राखी की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से कर रहे हैं। एक नेटीजन ने लिखा, "ये लोकल कॉन्स की ऐश्वर्या राय बच्चन लग रही हैं।'' एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि यह ड्रेस छाता के साथ-साथ शटर का भी काम करेगा'' एक ने लिखा ये ड्रेस मल्टी परपज एक्ट के साथ डिजाइन की गई है। इस ड्रेस के फायदे हैं पब्लिक में भी छिप कर आप किस कर सकते हैं।

मां बनना चाहती हैं राखी, कहा- शादी के पहले भी हो तो चलेगा

मां बनना चाहती हैं राखी, कहा- शादी के पहले भी हो तो चलेगा

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर पर रिएक्ट करते हुए राखी सावंत ने पैपराजी से कहा था कि वो भी मां बनना चाहती हैं। राखी ने कहा था, '' मेरी जिंदगी में कब खुशखबरी आएगी? शादी से पहले भी आए तो चिंता की कोई बात नहीं। जैसे ही खुशखबरी आएगी, मैं दूसरे दिन शादी कर लूंगी। ऐसा ही तो होता है ना आजकल।''

राखी ने कहा- मेरा बच्चा मसीहा होगा...

राखी ने कहा- मेरा बच्चा मसीहा होगा...

राखी सावंत ने कहा, ''अगर मैं शादी के पहले बच्चा करती हूं तो वो गुनाह होगा। खुदा की खिलाफत होगी। बाप रे, नहीं बाबा...हम ऐसा नहीं करेंगे। मैं एक मसीहा को जन्म दूंगी...मेरा बच्चा मसीहा होगा। जो पूरी दुनिया में रौशनी फैलाएगा।'' राखी सावंत ने कहा है कि वह एक अच्छी लड़की हैं और भगवान से दुआ करेंगी कि उन्हें भगवान जल्दी खुशी दें।

आदिल के साथ लिवइन में रहती हैं राखी

आदिल के साथ लिवइन में रहती हैं राखी

राखी सावंत इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ रह रही हैं। उसने ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए इसकी पुष्टि की थी। राखी ने कहा था, ''हां, आदिल और मैं साथ-साथ हैं और एक साथ रहते हैं। आदिल जल्द ही मुंबई में शिफ्ट हो जाएगा। हम अपनी दुबई ट्रिप के बाद साथ रहने लगे।''

क्या राखी आदिल से करेंगी शादी?

क्या राखी आदिल से करेंगी शादी?

क्या राखी आदिल से करेंगी शादी? इस सवाल का जवाब देते हुए राखी ने कहा था, ''यह सब आदिल पर निर्भर करता है। और वैसा भी मैंने एक बार शादी की ना, क्या कर लिया? हम शादी के बिना खुश हैं, हम साथ हैं और सब कुछ अच्छा चल रहा है। अब, हम एक साथ काम करेंगे, और अपना बिजनेस चलाएंगे। क्या तुम लोग मुझे अलग-अलग कारों में आते देखकर खुश नहीं होते?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+