'सासू मां कैकेयी मत बनो, नहीं तो...', राखी सावंत ने अंकिता लोखंडे की सास को दी नसीहत, कैमरे पर कही ये बड़ी बात
Rakhi Sawant: जब से एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को उनकी सास यानी विक्की जैन की मां ने कैमरे के सामने खरी खोटी सुनाई है तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। विक्की जैन की मां रंजना जैन को आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ताने मारने में पीछे नहीं हट रहे हैं। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे की सास ने 'बिग बॉस 17' के फैमिली वीक के दौरान बहू से बहुत कुछ कहा था और अब लोग सास को उनकी ही बातों का सही जवाब दे रहे हैं।
अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत
इस समय आम लोगों सेलेकर सेलेब्स तक रंजना जैन को खरी खोटी सुनाने में बिजी हैं। इस माममले में रश्मि देसाई से लेकर ऐश्वर्या शर्मा समेत अन्य एक्टर्स ने अंकिता लोखंडे का सपोर्ट किया है। अब इसी कड़ी में राखी सावंत ने भी एक वीडियो बनाकर अंकिता लोखंडे की सास से कहा है कि वह सिर्फ खाएं-पिएं, मजे करें लेकिन कैकेयी बनने की कोशिश न करें।

राखी सावंत ने अंकिता की सास को सुनाई खरी खोटी
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर अंकिता लोखंडे को ही 'बिग बॉस 17' का विनर भी बताया है। साथ ही उनकी सास को भी काफी खरी खोटी सुनाई है। राखी सावंत वीडियो में कहती हैं- हेलो दोस्तों, मैं अंकिता की सास से कहना चाहती हूं कि सास भी कभी बहू थी। पति-पत्नी के बीच क्यों कबाब में हड्डी बन रही हो?
राखी ने कहा- सासू मां..आप बस खाओ-पिओ
राखी सावंत ने वीडिय में आगे कहा- एक बार आपके बेटे, विक्की जीजाजी ने बहू का हाथ पकड़ लिया, शादी कर ली तो उनके आपस के झगड़ों में क्यों पड़ रही हो? सासू मां... सासू मां शांति से बैठो ना। खाना-पीना खाओ, ऐश करो सासू मां।
'राखी सावंत ही बिग बॉस 17 जीतेगी'
राखी सावंत ने कहा- अंकिता वैसे भी ये ट्रॉफी जीतने वाली है। अंकिता ही बिग बॉस 17 जीतने वाली है और ये मेरी भविष्यवाणी है। राखी सावंत की भविष्यवाणी है। हमारी... मराठी मुलगी अंकिता ही जीतने वाली है। तब तो बहुत खुशी मनाओगी कि हाय मेरी बहू जीत गई, मेरी बहू जीत गई।
राखी ने कहा- सासू मां अंकिता की इज्जत करो
राखी सावंत ने वीडियो में कहा- अरे ऐसे मत करो अंकिता की सास। शांति से बैठो। बेटे-बहू के बीच में मत बोलो। बहू की इज्जत करो। तुम्हारी बेटी की भी इज्जत होगी फिर। अंकिता तो मेरी बहन है। आपसे मिली थी घर में। आपको याद है? मैं आई थी। आप तो मुझे देवी जैसे लगती थीं। अचानक से ऐसे कैसे हो गए आप?
राखी सावंत ने कहा- सासू मां आप कैकेयी मत बनो
राखी सावंत ने विक्की जैन की मां से कहा- कैकेयी न बनो माताजी। घर बसाओ, घर न तोड़ो। दोनों का घर न तोड़ो माताजी। दोनों का घर बसाओ। मिलती हूं मैं आपसे आकर। मेरी सटकाओ मत माताजी। मेरी सटकाओ मत। विक्की जीजा हमारा बड़ा अच्छा लड़का है। अच्छा पति है। उसे प्यार से बताओ कि अपनी बीवी का साथ दो। बिग बॉस के घर में तो लड़ाई झगड़ा होता है, आप उसे बढ़ाओ मत। अंकिता को बहू नहीं बेटी समझो।












Click it and Unblock the Notifications