खास हैं मगर पास नहीं...मां के जाने के बाद टूट कर बिखरीं राखी सावंत, भाई-बहन होने के बाद भी पड़ गईं अकेली
मां के निधन के बाद राखी सावंत पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। इससे पहले पिता के निधन पर भी राखी का बुरा हाल था। अब भाई-बहन होने के बाद भी राखी खुद को अकेला महसूस कर रही हैं।

Rakhi Sawant Family: राखी सावंत पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कल रात खबर आई कि एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया है। बस तभी से राखी का रो-रोकर बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें राखी सावंत का बुरा हाल हो रखा है। हमेशा फैंस के बीच चहलकदमी करने वाली राखी सावंत को इस तरह से देखकर फैंस काफी परेशान और मायूस हैं। राखी सावंत इस वक्त सदमे में हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि ये दुखों का पहाड़ राखी सावंत पर पहली बार टूटा है। इससे पहले भी राखी की जिंदगी में बवाल मच चुका है। तब राखी के सिर से पिता का साया उठा था। उस वक्त भी राखी टूटकर बिखर गई थीं। ऐसा ही हाल राखी का इस बार भी हुआ है। जब भाई-बहन होने के बावजूद भी राखी काफी अकेली पड़ गई हैं।

राखी की मां का निधन
एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों चर्चा में हैं। अपने फनी और मजेदार अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली राखी इस बार खुद पर टूटे पहाड़ के चलते खबरों में हैं। बिग बॉस मराठी से बाहर आकर राखी सावंत ने बताया कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हो गया है। इसके साथ ही उन्हें कैंसर भी हुआ है। ट्यूमर शरीर के पूरे हिस्से में फैल चुका था और ये बात खुद राखी ने मीडिया को बताई थी। तब राखी काफी रोती बिलखती नजर आ रही थीं।

अकेली पड़ गईं राखी
फिर अचानक 28 जनवरी को खबर सामने आती है कि जूहू के क्रिटीकेयर अस्पताल में राखी की मां ने दम तोड़ दिया है। मां के निधन के बाद से राखी सावंत का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है। राखी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। वे बार-बार टूट रही हैं। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। राखी के पास भाई-बहन हैं लेकिन उनके बावजूद भी वे अकेली पड़ गई हैं।

ऐसे हुई थी पिता की मौत
बताते चलें कि राखी सावंत का असली नाम नीरू भेड़ा है। उनकी मां जया ने आनंद सावंत से दूरी शादी की थी। मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में वे कॉन्सटेबल थे। अपने पिता से ही एक्ट्रेस ने अपना सरनेम भी बदला। राखी के पिता की कोई तस्वीर नहीं है, लेकिन एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि साल 2012 में हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था।

राखी सावंत के भाई-बहन
राखी सावंत का एक भाई है, जिसका नाम राकेश सावंत है। राकेश एक फिल्म डायरेक्टर हैं। राखी सावंत की एक बहन भी है, जिनका नाम ऊषा सावंत है और जो पेशे से एक एक्ट्रेस हैं। लेकिन भाई और बहन में से कोई भी कभी राखी सावंत के साथ नजर नहीं आए।

रितेश से तलाक के बाद आदिल से शादी
साल 2019 में राखी सावंत ने एनआरआई रितेश से शादी की। लेकिन साल 2022 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2022 में राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी संग शादी की। 2023 में आदिल संग कोर्ट मैरिज के राखी ने सबूत भी दिए। बाद में आदिल ने भी इस बात को कुबूल किया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications