'आदिल ने 5-6 शादियां कर रखी हैं, अब वो नई पत्नी सोमी को.....', राखी सावंत ने खोली एक्स पति की पोल, बताया सच
Rakhi Sawant On Adil Khan: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत और उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। खबर है कि राखी के एक्स पति आदिल ने दूसरी शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आदिल खान ने 'बिग बॉस 12' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं सोमी खान से दूसरी शादी कर ली है।
आदिल खान ने सोमी खान से की शादी
आदिल खान दुर्रानी ने खुद लोगों को अपनी शादी की बात बताई है। उन्होंने बताया है कि सोमी खान अब उनकी नई पत्नी हैं। दोनों ने गत 3 मार्च 2024 को मैसूर में शादी कर ली है। वहीं अब एक्स पति की शादी को लेकर राखी सावंत ने रिएक्ट किया है। राखी सावंत को आदिल खान की शादी की बात सुनकर काफी शॉक्ड लगा है।

आदिल की शादी से राखी सावंत हुईं शॉक्ड
टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा है कि वह फिलहाल दुबई में मौजूद हैं। जब उनसे पूछा गया कि आदिल खान ने दोबारा शादी कर ली है तो इस पर आप कुछ कहना चाहेंगी तो राखी ये सुनकर शॉक्ड रह गईं। उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा था।
5-6 शादियां कर चुका है आदिल खान
इसके बाद राखी सावंत ने कहा- आदिल खान की शादी काफी शॉकिंग है। उन्होंने अभी तक तलाक भी नहीं लिया है। आदिल ने मुझसे पहले भी 5-6 बार शादियां की हैं। उन लड़कियों को भी तलाक नहीं दिया। वो भी बेचारी टॉर्चर सहन करके भाग गईं। उन सबने मुझे कॉन्टैक्ट किया था। मैं आदिल की नई पत्नी सोमी खान के बारे में जानकर शॉक्ड हूं। आदिल ने एक साल में 3 शादियां कर लीं।
'आदिल खान ने मुझे बर्बाद कर दिया है'
राखी सावंत ने आगे कहा है- सोमी खान को रिएलिटी जाननी चाहिए और सामने आना चाहिए। आदिल ने मुझे एक साल तक खूब डराया था और धमकियां दी थीं। अब वो सोमी के साथ भी ये ही करेगा। मेरी जिंदगी तो उसने खराब कर दी है। मेरा सारा पैसा लूट लिया है। उसने मुझे सड़कों पर ला दिया है। वह पहले भी सोमी के साथ पता नहीं कौन से सेटलमेंट की बातें करता था। कोई उस लड़की को बचाए।












Click it and Unblock the Notifications