क्या सच में मां बनने वाली हैं राखी सावंत की सौतन? आदिल की नई नवेली दुल्हन ने किया बड़ा खुलासा

Adil Durrani wife Somi Pregnancy: बीते दिनों राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी को लेकर खबरें आईं कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। आदिल ने बिग बॉस फेम सोमी खान संग शादी कर ली है। शादी की खबरों के बीच राखी भी खूब चर्चा में हैं। न्यूलीवेड कपल लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करता रहता है।

आदिल दुर्रानी और उनकी बेगम ने हाल ही में टेली मसाला को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने पास्ट को लेकर भी काफी कुछ कहा। इसके अलावा दोनों से फैमिली प्लानिंग को लेकर भी खूब सवाल हुए।

Rakhi sawant

बच्चे को लेकर जब आदिल से सवाल हुए तो सामने बैठीं सोमी भी शर्माने लगीं। ऐसा लगा कि सोमी इस मसले को इग्नोर ही कर देना चाहती हैं। इसके बाद आखिरकार सोमी को जवाब देना ही पड़ा। और उन्होंने कहा कि अभी तो आदिल और वे दोनों खुद ही बच्चे हैं। फैमिली प्लानिंग में तो अभी टाइम है।

इसके बाद सोमी ने आगे कहा कि इतनी जल्दी तो ये सवाल सास भी नहीं पूछती। सोमी ने आगे बात करते हुए कहा कि ये एक खूबसूरत चीज है। सभी चाहते हैं कि लाइफ में आगे जाकर उनकी फैमिली में भी बच्चा आए। लेकिन अभी जल्दी होगा।

आदिल ने भी सोमी को लेकर कहा कि शादी के बाद उनपर कोई भी रोक-टोक नहीं होगी। वे काम कर सकती हैं। ससुरालवालों और मेरा सोमी को पूरा सपोर्ट रहेगा। वे अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जी सकती हैं।

बताते चले कि 3 मार्च को राखी सावंत के एक्स पति आदिल दुर्रानी ने सोमी खान संग इंटीमेट तरीके से पूरे परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली थी। हालांकि इसके बाद दोनों पर कई तरह के सवाल भी खड़े हुए थे। आदिल ने राखी सावंत संग अपनी शादी को नाजायज भी बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+