राखी सावंत ने यूलिया वंतूर के साथ किया डांस और वीडियो पर लिखा 'भाभी', लोग बोले- सलमान खान का राज खोल दिया
Rakhi Sawant Viral Video: राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में राखी सावंत के साथ सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी दिखाई दे रही हैं।
Rakhi Sawant Viral Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो बना देती हैं जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल करने लगता है। वह अपने वीडियो में कुछ भी बोलने लग जताी हैं जो कि कई बार लोगों को अच्छा भी लगता है और कई बार राखई सावंत कई सेलेब्स की पोल भी खोलने लग जाती हैं। आपको बता दें कि इस वक्त राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ दुबई में हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में राखी सावंत के साथ सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी दिखाई दे रही हैं।

सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ किया डांस
आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत ने बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में राखी सावंत बॉलीवुड के सुल्तान कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'परदेसिया ये सच है पिया' सॉन्ग बज रहा है जिस पर डांस करतीं राखी बीच में ही यूलिया को खींच लाती हैं।
राखी और यूलिया का वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो क्लिप में राखी यूलिया का हाथ पकड़कर खींचते हुए उन्हें भाभी बुलाती हैं। इसके बाद दोनों राखी के फेमस डांस नंबर 'परदेसिया' पर ग्राउंड के बीचों बीच जमकर डांस करते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि राखी सावंत ने रेड कलर का ड्रेस पहना हुआ है जबकि यूलिया वंतूर ब्लैक शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं। राखी सावंत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में 'स्वीटहार्ट भाभी' लिखा है। इस वीडियो पर राखी ने सलमान खान को टैग किया है और मेरी भाभी लिखा है।

राखी ने इस वीडियो पर लिखा 'भाभी'
राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडिय पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। राखी सावंत के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि उन्होंने सलमान खान का सीक्रेट एक्सपोज कर दिया। कई लोगों ने राखी के हिम्मत की दाद भी दी है। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस बात पर मान गए आपको राखी जी, भाभी तो यही हैं हमारी, वो भी भाई को टैग करके।

राखी ने दुबई में एक्टरों के साथ की जमकर मस्ती
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत फिल्मफेयर मिडल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 में पहुंची थीं और उन्होंने यहां पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ जमकर मस्ती भी की। रणवीर सिंह ने राखी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वहीं राखी यहां पर अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ पहुंची थीं। राखी के साथ कॉमेडियन और एंकर भारती सिंह भी मस्ती करती दिखाई दी थीं।

रणबीर-आलिया को पैरेंट्स बनने पर ऐसे दी थी बधाई
आपको बता दें कि सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को पैरेंट्स बनने के लिए एक अनोखे अंदाज में बधाई दी थी। राखी सावंत ने अपने इस अनोखे तरीके से बधाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर शएयर किया था। इस वीडियो में नजर आ रहा था कि वह चमम्च से फ्राइंग पैन को बजाते हुए कह रही थीं कि आज वह मौसी बन गई हैं और उन्हें इस बात की बहुत खुशी है। साथ ही राखी ने वीडियो पर ही लोगों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा भी कराया था।












Click it and Unblock the Notifications