Rakhi Sawant पहले हिंदू फिर ईसाई, मुस्लिम बन निकाह और वापस हो गईं हिंदू, कितनी बार ड्रामा क्वीन ने बदला धर्म?
Rakhi Sawant converted to Islam: आयटम डांसर और रिएल्टी शो स्टार राखी सावंत अक्सर अपने बयानों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका धर्म बदलने का सिलसिला भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। ताजा विवाद उनके फिर से धर्म बदलने को लेकर है। उन्होंने बताया कि अब मुसलमान हैं और नियम से इस्लाम के नियमों का पालन कर रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि वह 5 वक्त नमाज पढ़ती हैं।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब वह अपने धर्म की वजह से चर्चा में हैं। इससे पहले भी कई बार वह धर्म बदलने की बात कर चुकी हैं। बिग बॉस के घर में उन्होंने कहा था कि वह हिंदू परिवार में पैदा हुईं, लेकिन बाद में उनके परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया था। राखी सावंत की मां का अंतिम संस्कार भी ईसाई रीति-रिवाज से हुआ था।

Rakhi Sawant controversy: धर्म की वजह से राखी रहती हैं चर्चा में
राखी सावंत का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था और शुरुआत से ही वह हिंदू रीति-रिवाजों को मानती रही हैं। उनके मुताबिक परिवार में त्योहारों और परंपराओं का पालन होता था। इसके कई वीडियो और तस्वीरें भी समय-समय पर सामने आती रही हैं। राखी हमेशा कहती रही थीं कि गणपति पूजा उनका पसंदीदा त्योहार है और वह हर साल गणपति की स्थापना भी करती हैं। हालांकि, उन्होंने धर्म बदलकर ईसाई होने की बात कबूल की थी। उन्होंने आदिल दुर्रानी के साथ अफेयर के बाद कहा था कि वह अब मुसलमान हैं। उनके ब्रेकअप के बाद उन्होंने इस्लाम अपनाने के बारे में पूछने पर कहा था कि वह गणपति और जीसस क्राइस्ट को मानती हैं।
यह भी पढ़ें: 'डोनाल्ड ट्रंप मेरे असली पापा हैं', अमेरिका के राष्ट्रपति को लेकर ये क्या बोल गईं Rakhi Sawant? फिर जो हुआ
Rakhi Sawant अब हो गईं मुसलमान
राखी सावंत की मां जब मां बीमार थीं, तो वह अक्सर चर्च में प्रार्थना के लिए जाती थीं। मां का निधन हुआ, तब राखी ने बताया था कि उनकी मां का अंतिम संस्कार क्रिश्चियन रीति से किया गया। इस अवधि में राखी कई बार बाइबल और क्रिश्चियन प्रथाओं का जिक्र करती दिखाई दीं। कुछ समय बाद राखी ने फिर कहा कि वह हिंदू धर्म ही मानती हैं और भगवान गणेश तथा हिंदू देवी-देवताओं में पूरी आस्था रखती हैं।
अब राखी सावंत ने खुद को मुसलमान बताकर फिर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने अपने नए नाम, नए वीडियो और बयानों के साथ सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई लोग इसे उनका नया पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ इसे उनकी व्यक्तिगत पसंद कहकर छोड़ देना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: राखी सावंत बन गईं मुसलमान, पढ़ती हैं 5 वक्त की नमाज, इस्लाम धर्म को लेकर जो कहा, वो सुन आप भी चौंक जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications