राखी सावंत बन गईं मुसलमान, पढ़ती हैं 5 वक्त की नमाज, इस्लाम धर्म को लेकर जो कहा, वो सुन आप भी चौंक जाएंगे
राखी सावंत हमेशा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और धार्मिक आस्था को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। एक पॉडकास्ट बातचीत में उन्होंने अपनी दो टूट चुकी शादियों (पहली रितेश से और दूसरी बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी) से जुड़ी भावनाओं और कड़वे अनुभवों को शेयर किया।

राखी ने बताया कि आदिल से शादी करते समय उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया था। उनका कहना है, यह निर्णय दिल से लिया था और आज भी पूरी निष्ठा से इस्लाम के नियमों का पालन कर रही हूं। पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राखी ने कहा कि उन्हें इस्लामी रीति-रिवाज समझने और अपनाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने नमाज़ पढ़ना यूट्यूब के जरिए सीखा और आज भी नियमित रूप से पांचों वक्त की नमाज़ अदा करती हैं।
हालांकि, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आदिल खुद धर्म के प्रति गंभीर नहीं था। राखी ने उसे "गद्दार" बताते हुए कहा कि उसके वादे कभी स्थिर नहीं थे। उन्होंने कहा, "मैं एक ऐसी हिंदुस्तानी हूं जहां शब्द का बहुत मान होता है-जान जाए तो भी वचन नहीं जाना चाहिए। लेकिन आदिल अपने किसी वचन पर खरा नहीं उतरा।"
राखी ने पहली बार यह भी स्वीकार किया कि धर्म परिवर्तन के बाद उनका आध्यात्मिक झुकाव और बढ़ गया। उन्होंने बताया कि वह अब तक छह बार उमराह कर चुकी हैं। मक्का जाकर उन्होंने अल्लाह से अपने जीवन की कठिनाइयों को दूर करने, भारत लौटने, आर्थिक स्थिरता पाने, गोल्डन वीज़ा, और फिल्म व मीडिया जगत में सम्मान वापस हासिल करने की दुआ की थी।
उनके अनुसार, वहां उन्हें एक अनोखा आत्मिक अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके दिल में आवाज आई-"तू मेरे सामने झुक, मैं दुनिया को तेरे आगे झुकाऊंगा।" राखी इस अनुभव को जीवन का बड़ा मोड़ मानती हैं और कहती हैं कि इसने उन्हें और मजबूत बना दिया है। बता दें, राखी और आदिल का रिश्ता टूट चुका है, लेकिन राखी का दावा है कि वे अपनी नई पहचान और धार्मिक आस्था के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता केवल सच्चाई, आत्मसम्मान और अपने नए जीवन को स्थिरता से जीना है।












Click it and Unblock the Notifications