राखी सावंत ने आदिल को करोड़ों का लोन देने का किया दावा, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं ऐसी तस्वीरें

Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी क साथ हुए विवाद को लेकर लंबे समय से परेशान चल रही हैं। दोनों ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। राखी सावंत का कहना है कि आदिल खान ने उन्हें धोखा दिया और उनके साथ शारीरिक और मानसिक शोषण भी किया है। साथ ही उन्होंने आदिल पर पैसे लेकर भागने का आरोप भी लगाया है। वहीं आदिल खान का कहना है कि राखी के ये सभी आरोप झूठे हैं। फिलहाल राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर कुछ लीगल डॉक्यूमेंट्स की तस्वीरें शेयर की हैं और लोगों को बताया है कि उन्होंने आदिल को वित्तीय मदद करने के लिए कई करोड़ रुपए दिए हैं।

राखी ने आदिल को लोन देने का किया दावा
खबर है कि राखी सावंत ने अपनि पति आदिल खान दुर्रानी को उनके बिजनेस में मदद करने के लिए एक करोड़ पचास लाख का कर्ज दिया था। इस मामले में राखी ने कुछ चेक की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेर की है जो कि उनके नाम पर थे। हालांकि उन पर साइन आदिल खान दुर्रानी ने किए थे।

rakhi sawant

इंस्टाग्राम पर शेयर की चेक की तस्वीरें
राखी सावंत ने इन डॉक्यूमेंट्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा है। राखी ने लिखा है- मुझमे खड़े रहने का साहस है और मुझे ये भी पता है कि मैं फिर से उठूंगी और चमकूंगी। मैंने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, वो धोखे की तस्वीरें हैं। प्यार के नाम पर मेरे साथ धोखा हुआ है। विश्वास का धोखा, वादों का धोखा हुआ है मेरे साथ। इस आदमी ने मुझे प्यार में विश्वास दिलाया, मुझे अपना धर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर किया और फिर मुझे बिना पैसे और बिना परिवार के असहाय छोड़ दिया।

राखी ने कहा- मुझे आदिल ने बर्बाद कर दिया है
राखी सावंत ने आगे लिखा है- इतने लंबे करियर के बाद, मैं अब उस स्तर पर हूं जहां मैं शून्य से शुरुआत करने जा रही हूं। मेरी देखभाल या मेरे रहने के खर्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। मेरे पास जो भी बचत थी उसने मुझसे सब कुछ ले लिया है और मैंने इसे प्यार के कारण दे भी दिया है। ये सब शेयर करके मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह मुझे वापस लड़ने की ताकत दे और मुझे पता है कि वह हमेशा मेरे साथ है। राखी ने कहा- आदिल तुम्हारा कर्म लौटेगा और तुम्हे अपने पापों के लिए भुगतान करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+