'राखी सावंत कभी मां बन ही नहीं सकती', जेल से रिहा होते ही एक्ट्रेस पर बरसे आदिल खान, खोल दी ऐसी पोल
Adil Khan On Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी अब जेल से बाहर आ चुके हैं। जेल से बाहर आते ही आदिल ने राखी पर जमकर अपना गुस्सा उतारा है। आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर घरेलू हिंसा, धोखाधड़ी से लेकर पैसे चुराने तक का आरोप लगाया था। इन आरोपों के चलते आदिल खान को जेल हो गई थी। अब आदिल खान ने बाहर आते ही इन सभी आरोपों को नकारते हुए राखी सावंत के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
आदिल खान ने खोली राखी सावंत की पोल
आदिल खान दुर्रानी ने कैमरे के सामने बताया है कि राखी सावंत ने उनका न्यूड वीडियो बनाया था। उनको ड्रग्स दिया था। इतना ही नहीं राखी सावंत ने अपनी मां के कैंसर के नाम पर कई लोगों से पैसे लिए थे और हर महीने एक से दो लाख रुपये का डोनेशन भी ले रही थीं। आदिल खान ने राखी सावंत की प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए हैं।

आदिल ने कहा- राखी ने मुझे फंसाया है
जेल से बाहर आते ही आदिल खान दुर्रानी ने बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पत्नी राखी सावंत को लेकर कई खुलासे किए हैं। आदिल ने कहा- मुझे बहुत तकलीफें मिली हैं। मैं बता नहीं सकता कि इन 6 महीनों में मेरी मनोस्थिति कैसी थी। मेरी मां और पापा समेत पूरे परिवार ने बहुत कुछ झेला है। आदिल ने कहा कि उस वक्त इन्होंने एक वीडियो बनाकर कहा था कि उन्हें दो दिन दें, वह अपनी शादी को लेकर सबकुछ बताएंगे। लेकिन इस दौरान राखी ने उन्हें केस में फंसाया, जिस कारण उन्हें जेल जाना पड़ा।
'राखी सावंत कभी मां बन ही नहीं सकती'
आदिल ने कहा- राखी ने मीडिया से कह दिया था कि मुझे कवर न किया जाए। राखी ने ही मीडिया में कहा था कि मेरा अफेयर चल रहा है। मैंने राखी से डेढ़ करोड़ रुपये लिए हैं। वो कैमरे के सामने मुझे फंसाने में लगी थी। इतना ही नहीं, राखी की प्रेग्नेंसी की खबर भी फेक थी। आदिल ने बताया कि राखी कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकती है। आदिल ने कहा- राखी का यूट्रस का ऑपरेशन हुआ था। मैं उस समय उसके साथ ही था। शारीरिक समस्या की वजह से उसका यूट्रस रिमूव कर दिया गया था। ऐसे में वह कैसे मां बन सकती है।
'मेरे परिवार को राखी ने दी थी धमकी'
आदिल ने आगे बताया कि उनके परिवार ने उनकी बेल करवाई है और तभी वो बाहर आ पाए हैं। आदिल ने कहा- राखी ने मेरे पैरेंट्स को धमकी दी थी अगर उन्होंने प्रॉपर्टी और पैसा उसे नहीं दिया तो वो मुझे जेल के अंदर मरवा देगी। अगर मैं मुंबई आया तो मेरी टांगे तुड़वा देगी। उन्होंने आगे कहा- राखी मुझे मारती थी, मुझे पीटती थी। ये सब शुरू हो गया था। मैं एकदम फंस गया था क्योंकि मैंने शादी के बारे में किसी को नहीं बताया था।
राखी सावंत ने आदिल का बनाया न्यूड वीडियो
आदिल ने आगे बताया कि राखी ने उनका एक न्यूड वीडियो भी शूट किया था और उसे वायरल करने की कोशिश कर रही थीं। आदिल ने कहा- राखी मुझे समलैंगिक साबित करना चाहती थी। इतना ही नहीं, उसने मुझे ड्रग्स दिए थे और उसके बाद उसने जो कुछ भी पूछा था वो मैं वो बोल रहा था। जबकि उस वक्त मैं बिल्कुल भी होश में नहीं था। सिर दर्द की गोली खा रहा था। उसके बाद मैंने 41 लाख रुपये उसके बैंक में ट्रांसफर किए थे। मैंने उसे नहीं बल्कि उसने मुझे लूटा है।












Click it and Unblock the Notifications