आदिल के खिलाफ घरेलू हिंसा मामले पर राखी सावंत का बड़ा बयान, कहा- मैं पीड़ित हूं लेकिन....

Rakhi Sawant New Video: राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा- एक खुशी की उम्मीद और एक सच्चाई की जीत जो मुझे अभी मिली है। मैं जज साहब को शुक्रिया कहना चाहूंगी।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant New Video: राखी सावंत इस समय एकसाथ कई परेशानियों से घिरी हुईं नजर आ रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत की मां का निधन हुआ था। उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर था जिसके चलते काफी लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। वहीं फिलहाल राखी सावंत अपनी शादी को लेकर दुखी हो गई हैं। उन्होंने अपने पति आदिल पर आरोप लगाया है कि उसका किसी तनु नाम की लड़की के साथ अफेयर चल रहा है जिसके चलते वह राखी के गहने और पैसे लेकर भाग गया था। राखी का कहना था कि आदिल उन्हें धमका रहे थे ताकि वह मीडिया के सामने उनकी बुराई न करें। राखी के अनुसार आदिल ने उन्हें मारने की भी कोशिश की थी जिसके डर से उन्होंने थान में आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। ऐसे में पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया था और फिलहाल आदिल न्यायिक हिरासत में हैं। हाल ही में एक लेटेस्ट वीडियो में राखी ने आदिल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'मुझे न्याय जरूर मिलेगा'

'मुझे न्याय जरूर मिलेगा'

राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ घरेलू हिंसा मामले के बारे में जानकारी शेयर करते हुए अब कहा है कि इस मामले की सुनवाई गुरुवार को मुंबई की एक अदालत में होगी। वहीं आज मुंबई में मीडिया से बात करते हुए राखी ने कहा कि उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।

राखी ने कैमरे पर कहा- मैं पीड़ित हूं

राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा- एक खुशी की उम्मीद और एक सच्चाई की जीत जो मुझे अभी मिली है। मैं जज साहब को शुक्रिया कहना चाहूंगी। पीड़ित हूं मैं। मुझे न्याय मिला है अभी। अभी कल मैटर की सुनवाई है। राखी ने आगे कहा- आदिल को आर्थर रोड जेल से पुलिस स्टेशन लाया जाएगा और फिर कोर्ट में पेश करेंगे। झूठ हारेगा और सच जीतेगा। मेरा विश्वास है सच की जीत जरूर होगी।

आदिल को बेल नहीं मिलनी चाहिए

हाल ही में राखी सावंत ने पैपराजियों को बताया था कि वह नहीं चाहती कि आदिल को जमानत मिले। राखी ने वीडियो में कहा था- मैं चाहती हूं सिर्फ उसे बेल न हो बस। जो उन्होंने मेरे साथ किया है पहले उनकी सजा मिलने दो। आपको बता दें कि राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। राखी ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर आरोप लगाया है कि वह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर रहे हैं और उन्होंने एक्ट्रेस के गहने और पैसे भी ले लिए हैं।

राखी ने कहा- आदिल मुझे खूब मारता था

राखी ने कहा- आदिल मुझे खूब मारता था

राखी सावंत ने खुद बताया था कि उन्होंने साल 2022 में अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से शादी कर ली थी। हालांकि अब राखी सावंत ने अपने पति आदिल पर कई आरोप लगाए हैं और कहा है कि आदिल उन्हें शादी के बाद से ही धोखा दे रही थे। राखी ने एक वीडियो में कहा था कि आदिल उन्हें बहुत मारता था। उसे हाथ में जो कुछ भी मिलता था वह उस चीज से राखी को मारने लगता था। वह उन्हें लात भी मारता था। राखी ने कहा था- उनका वकील मेरे वकील से बात कर लेगा। मैंने कोर्ट में सारे सबूत दे दिए हैं। मेरे पास आदिल के खिलाफ सारे सबूत हैं। वो एक लड़की के लिए मुझ पर हाथ उठाता था।

आदिल ने राखी को पहुंचाई थी चोट

आदिल ने राखी को पहुंचाई थी चोट

राखी सावंत के भाई राकेश सावंत और उनके दोस्त वाहिद खान ने राखी के साथ हुई मारपीट के सबूत और मेडिकल रिपोर्ट्स कैमरे पर दिखाए थे जो इस बात का सबूत देते हैं कि आदिल उन पर बहुत अत्याचार करते थे। इसके अलावा एक वीडियो में राखी के भाई और दोस्त ने राखी के साथ हुए इस दुर्व्यवहार पर खुलकर बात भी की थी। इस वीडियो में राखी के दोस्त वाहिद खान ने कहा था-फोटो में राखी के शरीर पर नजर आ रहे चोट के निशान और मेडिकल रिपोर्ट्स ये साफ दर्शाते हैं कि राखी को आदिल ने काफी मारा पीटा है।

राखी ने कहा- आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो बनाए

राखी ने कहा- आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो बनाए

ईटाइम्स से बात करते हुए राखी सावंत ने आदिल पर कुछ दमदार आरोप भी लगाए थे और दावा किया था कि आदिल ने न केवल उनके न्यूड वीडियो रिकॉर्ड किए हैं बल्कि उन्हें बेचा भी है। राखी ने कहा था- आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो बनाए और उन्हें लोगों को बेच दिया। मेरा मामला साइबर क्राइम विभाग के पास है। वह अब तीसरी बार अपनी नई गर्लफ्रेंड तनु से शादी करना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+