राखी सावंत की हुई ऐसी हालत, काट लिए सारे बाल, सैलून के बाहर रोईं और कहा- मुझे इतना स्ट्रेस दिया कि मैं.....
Rakhi Sawant: राखी सावंत पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी के बीच कई दिनों से विवाद जारी है। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच राखी सावंत ने अपने लंबे बाल काट लिए हैं। राखी सावंत के अनुसार वह इस समय काफी स्ट्रेस से गुजर रही हैं और इसी के चलते उनके बाल झड़ने लगे थे।
राखी सावंत ने काट लिए अपने लंबे बाल
आपको बता दें कि राखी सावंत का एक लेटेस्ट वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत कटे हुए बालों में नजर आ रही हैं। साथ ही वह वीडियो में रोती हुईं भी दिखाई दे रही हैं। राखी वीडियो में कह रही हैं कि उनके पति आदिल खान ने उन्हें बहुत स्ट्रेस दिया है। स्ट्रेस के चलते ही वह परेशान रहने लगी हैं और उनके बाल भी झड़ने लगे हैं।

राखी ने कहा- मैं आजकल बहुत स्ट्रेस में आ गई हूं
राखी सावंत वायरल वीडियो में कहती हैं कि वह आदिल के चलते परेशान हो गई हैं और स्ट्रेस में आ गई हैं। ऐसे में उन्होंने अपने लंबे बाल काट लिए हैं। राखी सैलून के बाहर खड़ी होकर फूट फूटकर रोने लगती हैं। राखी कहती हैं- अल्लाह सबकुछ देख रहा है। मैं उमराह करके आई हूं और वापस आते ही मेरी बहन शर्लिन चोपड़ा मेरे पास लौट आई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एक दूसरे वीडियो में राखी ने कहा है- मैं सबका कर दूंगी खातमा क्योंकि नाम है मेरा फातिमा।












Click it and Unblock the Notifications