'मुझे इंडिया वापस आना है' राखी सावंत ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, कहा-'मुझे फंसाया जा रहा है'
Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस काफी समय से दुबई में हैं। लेकिन अब वह वापस भारत लौटना चाहती हैं ऐसे में राखी ने पीएम मोदी से अनुरोध किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राखी सावंत की अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी से कानूनी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। आदिल के लगाए आरोपों के बाद से राखी दुबई में शिफ्ट हो गईँ। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक गुहार लगाती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी बेल हो जाए।

इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत कर राखी सावंत ने कहा कि, "मैं मोदी जी से, भाजपा सरकार से, मुंबई पुलिस से, जितने भी लॉ हैं, इन सबसे गुहार लगाना चाहती हूं कि मेरी बेल हो जाए, चार्जशीट बन जाए। मैं बेकसूर हूं। मुझे जानबूझकर फंसाया जा रहा है। मेरे साथ अन्याय हो रहा है। मुझे मेरे देश वापस आना है। मैं दूसरे देश में दो साल से रुकी हूं।"
राखी सावंत ने आगे कहा कि, 'मेरी मां मर चुकी है, मुझे श्मशान घाट जाना है, मां को मिलना है। मुझे श्मशान वाला हर रोज फोन कर रहा है कि 2 साल मां की मौत को होने आए हैं, अपनी मां की हड्डियां ले जाओ। मुझे मेरे देश भारत वापस जाना है। ये लोग मुझे बार-बार धमकी दे रहे हैं कि वापस आओगी तो अरेस्ट कर लेंगे। मुजे बेल नहीं दे रहे हैं। मुझे नहीं पता किस चीज के लिए है।'
बता दें कि, राखी सावंत की आदिल खान दुर्रानी से साल 2022 में शादी हुई थी। जो कि मुश्किल से एक महीने टिकी और फिर एक्ट्रेस ने उन पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसकी वजह से आदिल को जेल भी जाना पड़ा। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद आदिल की कानूनी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने राखी को धमकी दी है कि वह भारत आएंगी तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। इसकी वजह से ही राखी लंबे समय से दुबई में ही रह रही हैं।
ये भी पढ़ें: 'राखी सावंत ने कितनी शादी की है?', पायल मलिक ने Rakhi को लगाई लताड़, बोलीं- ये तो मुंबई से फरार है












Click it and Unblock the Notifications