Rakhi Sawant: सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर भड़कीं राखी सावंत, कहा- ये बिल्डिंग वाले क्या करते हैं

Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना से उनके परिवार वालों से लेकर एक्टर के फैंस और सेलेब्स शॉक्ड हो गए हैं। फिलहाल इस केस को लेकर कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं।

सैफ अली खान केस में छत्तीसगढ़ में नया संदिग्ध गिरफ्तार
सैफ अली खान पर हमला मामले में एक और संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अरेस्ट किया गया है। दुर्ग आरपीएफ पोस्ट ने सैफ के हमला मामले में संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने संदिग्ध को मुंबई पुलिस को सौंपने की तैयारी भी कर ली है।

Rakhi Sawant

राखी सावंत ने मामले को लेकर जताई चिंता

इस बीच सोशल मीडिया क्वीन राखी सांवत ने भी सैफ अली खान के साथ हुई इस घटना को लेकर चिंता जताई है। राखी सावंत ने सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में एएनआई से कहा है- हे भगवान! इतनी बुरी खबर। सैफ अली खान, जिनके साथ मैंने पहले भी काम किया है, मेरे संघर्ष के दिनों की शुरुआत में राकेश रोशन जी की फिल्म के एक गाने में। मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकती थी कि सैफ के साथ इतनी बड़ी ट्रैजडी हो सकती है।

'ये बिल्डिंग वाले क्या करते हैं'

राखी सावंत ने आगे कहा- ये बिल्डिंग वाले क्या करते हैं? आप हर महीने इतना पैसा लेते हो और सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा सकते। कितनी बुरी खबर है ये। 2025 में क्या हो रहा है? इतने दिग्गज लोगों के साथ क्या हो रहा है।

क्या हुआ था सैफ अली खान के साथ

-आपको बता दें कि हमलावर ने गत 15 जनवरी 2025 की रात करीब ढाई बजे सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर धारदार चाकू से 6 बार हमला किया था। इस हादसे में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हुए थे।
-सबसे गहरा जख्म उनकी रीढ़ की हड्डी के पास था। एक्टर को खून से लथपथ हालत में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक्टर के मल्टीपल ऑपरेशन्स हुए हैं।
-लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी करके सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी के पास से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला है।
-फिलहाल सैफ अली खान धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+