'गदर' के इस एक्टर की पत्नी हुई साइबर फॉड का शिकार, आया फोन कॉल और अकाउंट से 5 लाख हुए गायब
Rakesh Bedi Wife Cyber Fraud: बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी हिंदी सिनेमा के अलावा टीवी इंडस्ट्री का भी जाना-माना नाम है। इस बीच खबर आ रही है कि उनकी पत्नी आराधना साइबर फ्रॉड का शिकार हुई हैं। ये सब सिर्फ एक फोन कॉल की वजह से हुआ और लाखों रुपये उनके अकाउंट से गायब हो गए।
जिस तरह से इंटरनेट पर लोग निर्भर होते जा रहे हैं ऐसे में हर रोज साइबर फॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अक्सर खबर आती है कि अकाउंट से लोगों के अकाउंट से अचानक पैसे गायब हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ राकेश बेदी की पत्नी के साथ हुआ। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

दरअसल एक अनजान शख्स ने राकेश बेदी की पत्नी आराधना को फोन कॉल किया। उसने कहा कि वह एक बैंक से बात कर रहा है और गलती से उसने एक्टर की पत्नी के अकाउंट में पैसे भेज दिए हैं। पैसे दोबारा सही अकाउंट में भेजने के लिए उस शख्स ने आराधना से उनका ओटीपी मांगा लेकिन जैसे ही उन्हें शक तो उन्होंने तुरंत फोन काट दिया।
आराधना के फोन काटने के बावजूद उनके अकाउंट से लगभग 4.98 लाख गायब हो गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत ठगी मामले की शिकायत पुलिस थाने में करवाई और जिस शख्स का फोन आया था उसका नंबर दिया। हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है इससे पहले खुद राकेश बेदी भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुकी हैं। जिसमें उन्होंने 75 हजार का नुकसान झेला था। एक्टर ने जानकारी देते हुए बताया था कि उन्होंने अपना पुणे वाला फ्लैट बेचने के लिए विज्ञापन लगाया था। उस वक्त एक शख्स ने फ्लैट खरीदने की इच्छा जाहिर की तो उसने बैंक डिटेल मांगी और अकाउंट से सारे पैसे गायब तुरंत हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications