Rajvir Jawanda Funeral: राजवीर का कब-कहां अंतिम संस्कार? कौन देगा मुखाग्नि? पोस्टमॉर्टम में खुलेगा मौत का राज
Rajvir Jawanda Funeral: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। सुपरहिट सिंगर राजवीर जवंदा (35) की बुधवार (8 अक्टूबर 2025) सुबह 10:55 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई। 27 सितंबर को हिमाचल के बद्दी-पिंजौर रोड पर मोटरसाइकिल हादसे में गंभीर रूप से घायल राजवीर ने 11 दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ी, लेकिन मल्टी-ऑर्गन फेलियर ने उन्हें हमेशा के लिए छीन लिया।
सिर्फ 35 साल की उम्र में जवंदा की मौत ने उनके चाहने वालों को गहरा सदमा दिया है। संगीत जगत से लेकर राजनीतिक क्षेत्र तक लोगों ने जवंदा को श्रद्धांजलि देने का तांता सोशल मीडिया पर उमड़ पड़ा। जवंदा के शव का पोस्टमॉर्टम मोहाली के फेज-6 सिविल अस्पताल में ही किया जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि कहां होगा सिंगर का अंतिम संस्कार? कब होगा और कौन देगा मुखाग्नि? आइए जानते हैं...

Rajvir Jawanda Death Reason: हादसे से मौत? 11 दिनों की दर्दनाक जंग
27 सितंबर दोपहर 1:45 बजे राजवीर अपनी 1300cc BMW बाइक पर शिमला के दोस्तों से मिलने निकले। पिंजौर के पास आवारा सांडों से बचने की कोशिश में उनकी बाइक एक गाड़ी से टकराई। सिर, रीढ़ की हड्डी और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। रास्ते में दो हार्ट अटैक भी पड़े। पहले सोलन के सिविल अस्पताल ले जाया गया, फिर मोहाली फोर्टिस में शिफ्ट।
फोर्टिस ने आधिकारिक बयान जारी किया: 'राजवीर को 27 सितंबर को गंभीर सड़क हादसे में भर्ती किया गया। रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क में गंभीर क्षति हुई। क्रिटिकल केयर और न्यूरोसर्जरी टीम ने निगरानी की, लेकिन 8 अक्टूबर सुबह 10:55 बजे मल्टी-ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया।' दोपहर 12:30 बजे बयान जारी हुआ। 3 अक्टूबर को MRI में ब्रेन को ऑक्सीजन की कमी से स्थायी डैमेज का पता चला।
Rajvir Jawanda Cremation Date Time Place: कहां और कब होगा अंतिम संस्कार?
शव को दोपहर फोर्टिस से मोहाली के सेक्टर-71 स्थित घर लाया गया। शाम को पंचकूला पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जाएगा, जहां मौत के सटीक कारण (हार्ट फेलियर या चोटें) का पता चलेगा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव जगरांव के पैतृक गांव पौना पहुंचेगा। अंतिम संस्कार गुरुवार (9 अक्टूबर) सुबह 11 बजे होगा। फैमिली ने प्राइवेट रखा, लेकिन दिलजीत दोसांझ, नीरू बाजवा जैसे सितारे पहुंचेंगे।
Rajvir Jawanda Funeral Schedule: एक झलक में जानें
- अंतिम संस्कार कब: 9 अक्टूबर 2025
- अंतिम संस्कार का वक्त: दोपहर 11 बजे
Rajvir Jawanda Mukhagni: कौन देगा राजवीर जवंदा को मुखाग्नि?
सुपरहिट सिंगर राजवीर जवंदा के पिता करम सिंह जवंदा, जो पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे, उनकी किसान आंदोलन (2020-21) में मौत हो चुकी है। जवंदा सबसे ज्यादा मां परमजीत कौर (पूर्व सरपंच) और बहन कमलजीत कौर का दुलारा था। जवंदा के दो बच्चे बेटी हेमंत कौर (5) और बेटा दिलावर सिंह (3) और एक पत्नी अशविंदर कौर है। परिवार का 'मैन ऑफ द फैमिली' जवंदा अब नहीं रहा। अब सवाल यह उठता है कि उसकी चिता को अग्नि कौन देगा? इसका सीधा जवाब- बेटा।
Rajvir Jawanda Journey: 'कंगनी' से 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' तक
लुधियाना के पौना गांव (Pauna Village) के राजवीर ने 2014 में 'मुंडा लाइक मी' से डेब्यू किया। पंजाब पुलिस में 8 साल (2011-2019) कॉन्स्टेबल रहे, लेकिन सिंगिंग के जुनून ने नौकरी छुड़वाई। 'कंगनी', 'तू दिस पैंदा', 'खुश रह कर', 'सरनेम', 'आफरीन', 'लैंडलॉर्ड', 'डाउन टू अर्थ' जैसे गाने सुपरहिट। 2018 में गिप्पी ग्रेवाल के साथ 'सूबेदार जोगिंदर सिंह', 2019 में 'जिंद जान' और 'मिंदो तसीलदारनी' में अभिनय किया।
पंजाबी सितारे का अंतिम सफर
राजवीर जवंदा की मौत ने इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया। पोस्टमॉर्टम से हादसे का पूरा राज खुलेगा। अंतिम संस्कार पौना में होगा, जहां फैंस श्रद्धांजलि देंगे। RIP राजवीर। उनकी आवाज अमर रहेगी। क्या आपका फेवरेट गाना कौन सा? कमेंट्स में बताएं...
ये भी पढ़ें- Rajvir Jawanda Love Story: 11 दिन वेंटिलेटर और फिर मौत से अधूरी रही ये आखिरी तमन्ना, कौन है पत्नी-कितने बच्चे?
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications