Rajveer Deol का बड़ा खुलासा, पिता सनी देओल नहीं बनाना चाहते थे एक्टर, बोले- 'उन्हें खुद 22 साल बाद मिली हिट'

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। लेकिन सनी उनके इस फैसले से नाराज थे क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनका बेटा एक्टर बने। ये खुलासा खुद राजवीर ने किया है।

Rajveer Deol Debut: एक तरफ सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने 24 दिनों में 500 करोड़ का कारोबार कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं अब उनके छोटे बेटे राजवीर देओल बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में उनकी पहली फिल्म 'दोनों' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म मे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा ढिल्लों लीड रोल में नजर आ रही हैं।

फिल्म दोनों के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राजवीर देओल ने खुलासा किया कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें। सनी देओल चाहते थे कि उनका बेटा अपनी पढ़ाई पर फोकस करे और अपनी जिंदगी में कुछ और करें। लेकिन राजवीर का मन था कि वह एक्टिंग करें इसलिए फिर उन्होंने फिल्मों में काम करने का फैसला किया।

Rajveer Deol

राजवीर ने इसकी वजह बताते हुए कहा, ''आप एक पल के लिए खुश होते हैं और काम न मिलने से दुखी होते हैं। मेरा मतलब है, पिताजी को 22 साल बाद 'गदर 2' मिली जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई। इसलिए वे चिंतित थे क्योंकि यह मानसिक रूप से बहुत थका देने वाली बात थी, लेकिन बदकिस्मती से मुझे एक्टिंग से प्यार हो गया, हालांकि यह मेरे लिए काफी नहीं है। पापा चाहते थे कि मैं एक्टिंग नहीं कुछ और करूं।"

राजवीर ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मौके की बात है तो मुझे लगता है कि आपका काम खुद बोलता है। अगर मैं अपने काम में अच्छा हूं तो मुझे फिल्मों में कई मौके मिलेंगे। मुझे लगता है कि आपको अपने क्राफ्ट पर काम अच्छे से करना चाहिए। क्योंकि अभी मैं अच्छा दिख सकता हूं, लेकिन अगर मैं 60 और 70 साल का हूं और बूढ़ा हूं, तो बेहतर होगा कि मैं एक अच्छा एक्टर बनूं क्योंकि यही आपका टैलेंट है।'

इससे पहले सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास साल 2019 में रिलीज हुई थी। उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन इस फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। तभी से करण देओल ने एक्टिंग से दूरी बनाई हुई है। वहीं अब राजवीर देओल बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। उनके साथ पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। बता दें कि, फिल्म 'दोनों' 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+