सात जन्मों का रिश्ता तोड़कर चले गए राजू, पत्नी शिखा का रो-रोकर बुरा हाल, बोलीं- 'सच्चे फाइटर थे'
राजू श्रीवास्तव की मौत से सबसे गहरा सदमा उनकी पत्नी शिखा को लगा है, जिनके लिए पति की अंतिम विदाई पर खुद को संभालना मुश्किल हो रहा है। राजू की पत्नी शिखा की ऐसी हालत देखकर किसी का भी दिल टूट जाएगा।
मुंबई, 22 सितंबर: पूरा देश कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन से सदमे में है। राजू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार काफी मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। ठीक होने की खबरें आते-आते राजू का अचानक सबको अलविदा कह जाना गहरा आघात दे गया है। अब राजू को सब अंतिम विदाई दे रहे हैं। ऐसे में उनकी मौत से सबसे गहरा सदमा राजू की पत्नी शिखा को लगा है, जिनके लिए पति की अंतिम विदाई पर खुद को संभालना मुश्किल हो रहा है। राजू की पत्नी शिखा की ऐसी हालत देखकर किसी का भी दिल टूट जाएगा।

छोड़ गए राजू
कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। लेकिन राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को अलविदा कहकर पत्नी को अकेला कर दिया। पति के यूं दुनिया छोड़कर चले जाने से शिखा का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी का हुआ बुरा हाल
हाल ही में राजू की पत्नी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनसे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर पति के जाने के बाद वे बुरी तरह से टूट गई हैं। चेहरे पर आंसू लिए शिखा खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। वे अब काफी अकेली पड़ गई हैं।

पति को बताया 'सच्चा फाइटर'
आजतक की खबर के मुताबिक, पति के निधन को लेकर जब शिखा से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने साफ कहा कि वे अभी इस हालत में नहीं हैं। और हो भी कैसे.. पति की मौत का बुरी तरह सदमा शिखा को लगा है। उन्होंने राजू श्रीवास्तव को सच्चा फाइटर बताया है।

पत्नी से करते थे बेपनाह मोहब्बत
बताते चलें कि राजू श्रीवास्तव पत्नी शिखा से बेपनाह मोहब्बत करते थे। उन्होंने पत्नी के लिए तकरीबन 12 साल इंतजार किया था। पहली बार में ही शिखा को देखकर राजू अपना दिल हार बैठे थे। फिर काफी इम्तहान देने के बाद आखिरकार वे और शिखा सालस 1993 में एक-दूसरे के हो गए।

राजू के जाने से पत्नी को लगा सदमा
लेकिन अब ये जोड़ी टूट गई है। राजू के यूं चले जाने से शिखा काफी अकेली पड़ गई हैं। पति के निधन से उन्हें गहरा झटका लगा है और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। हालिया तस्वीरें साफ बयां करती हैं कि शिखा को इस वक्त खुद को संभालना कितना मुश्किल हो रहा है।

आज होगी अंतिम विदाई
बता दें कि आज राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। पत्नी भी अंतिम विदाई देने पहुंची हैं। राजू के शुभचिंतक और करीबी उनके आखिरी दर्शन के लिए घाट पहुंच रहे हैं।

10 अगस्त को आया हार्ट अटैक
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीच में कॉमेडियन की सेहत में सुधार भी हो रहा था, पत्नी का भी कहना था कि वे फाइटर हैं और जल्द वापस आ जाएंगे। लेकिन कल यानी 21 सितंबर को राजू ने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications