राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर डॉक्टर्स ने बोली बड़ी बात, अब नहीं मिल सकेंगे करीबी

इन दिनों राजू का उपचार दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है। अब डॉक्टर्स ने राजू श्रीवास्तव को लेकर बेहद ही अहम जानकारी साझा की है।

मुंबई, 16 अगस्त: अपने मजाकिया अंदाज से लोगों के पेट में दर्द कर देने वाले राजू श्रीवास्तव आज अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। सबके चेहरों पर हंसी लाने वाले राजू श्रीवास्तव के चेहरे पर पहले जैसी चमक देखने की फैंस रात-दिन दुआएं कर रहे हैं। इन दिनों राजू का उपचार दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है। कॉमेडियन डॉक्टरों की देखरेख में हैं, फिर भी उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अब उनकी हेल्थ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है। इतना ही नहीं, डॉक्टर्स ने राजू श्रीवास्तव के करीबियों को भी उनसे मिलने के लिए मना कर दिया है।

डॉक्टर्स कर रहे मॉनिटरिंग

डॉक्टर्स कर रहे मॉनिटरिंग

बीते दिनों राजू श्रीवास्तव को जिम में ट्रेडमिल में दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आ गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स भी राजू की हेल्थ पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

नहीं मिल सकेंगे रिश्तेदार

नहीं मिल सकेंगे रिश्तेदार

राजू की हेल्थ के बारे में जानने के लिए उनके परिवार के साथ-साथ फैंस भी बेताब हैं। ऐसे में उन्हें लेकर अब नया अपडेट सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है। दरअसल, राजू की देख-रेख करने वाले डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत नाजुक है। ऐसे में वे कोई गलती नहीं करना चाहते।

डॉक्टर्स ने लिया फैसला

डॉक्टर्स ने लिया फैसला

डॉक्टर्स का मानना है कि वे रिकवर हो जाएंगे इसलिए किसी को भी उनसे मिलने के लिए मना करने का ये फैसला लिया गया है। इसका मतलब साफ है कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य को अब उनसे से मिलने नहीं दिया जाएगा।

वेंटिलेटर पर हैं भाई

वेंटिलेटर पर हैं भाई

राजू श्रीवास्तव के पीआरओ अजीत सक्सेना ने कहा कि राजू भाई वेंटिलेटर पर हैं ऐसे में इंफेक्शन होने का काफी खतरा है। कई लोग हैं, जो बाहर से आ रहे हैं और हम उन्हें मिलने से नहीं रोक पा रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के ढेर सारे दोस्त और रिश्तेदार हैं, जो दिल्ली में उन्हें देखने के लिए आ रहे हैं।

क्या बोले डॉक्टर?

क्या बोले डॉक्टर?

राजू श्रीवास्तव को इंफेक्शन ना हो और उनकी हालत में लगातार सुधार हो। इसे ध्यान में रखते हुए डॉक्टर्स ने ये बड़ा फैसला लिया है। डॉक्टर्स के मुताबिक अब कॉमेडियन का कोई रिश्तेदार चाहे करीबी हो या दूर के.. उनसे नहीं मिल सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+