अब तक किन 12 लोगों ने की तिहाड़ में बंद राजपाल यादव की मदद, पत्नी राधा ने बयां किया ऐसा दर्द, रोने लगेंगे आप
Rajpal Yadav: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं। आर्थिक संकट से जूझ रहे अभिनेता ने हाल ही में कोर्ट के आदेश के बाद सरेंडर किया था।
'मेरे पास पैसे नहीं हैं, मैं क्या करूं'
सरेंडर से पहले राजपाल यादव का भावुक बयान- मेरे पास पैसे नहीं हैं, मैं क्या करूं...हम सब अकेले हैं- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी झकझोर कर रख दिया।

गुरु रंधावा ने बढ़ाया हाथ, एडवांस पेमेंट का ऐलान
-फेमस सिंगर गुरु रंधावा ने राजपाल यादव की मदद के लिए खुलकर सामने आते हुए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने बताया है कि राजपाल यादव उनके एक म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं, जिसकी पेमेंट अभी लंबित थी।
-अभिनेता की स्थिति देखकर गुरु रंधावा ने उन्हें एडवांस भुगतान देने की घोषणा की है। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ये समय इंडस्ट्री के एक सीनियर कलाकार के साथ खड़े होने का है।
FWICE की अपील: इंडस्ट्री परिवार है, साथ आएं
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी गत 11 फरवरी 2026 को प्रेस रिलीज जारी कर सभी प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, कलाकारों और तकनीशियनों से अपील की है कि वह राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आएं। संस्था ने कहा है कि राजपाल यादव ने दशकों तक दर्शकों को हंसी और यादगार किरदार दिए हैं, ऐसे में ये वक्त उनके सम्मान और गरिमा की रक्षा का है।
सबसे पहले सोनू सूद ने की पहल
एक्टर सोनू सूद ने सबसे पहले राजपाल यादव के समर्थन में पोस्ट लिखकर इंडस्ट्री से अपील की थी। उन्होंने कहा था कि भविष्य के काम के बदले साइनिंग अमाउंट देकर मदद की जा सकती है। ये दान नहीं बल्कि सम्मान है। सोनू सूद ने इस पहल को सामूहिक जिम्मेदारी बताया था।
गुरमीत चौधरी की अपील: परिवार अपने लोगों को अकेला नहीं छोड़ता
टीवी के फेमस एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी सोशल मीडिया के जरिए राजपाल यादव के लिए आर्थिक सहयोग की बात कही और इंडस्ट्री से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि राजपाल यादव जैसे कलाकारसालों तक लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते रहे हैं।
राजनेता तेज प्रताप यादव ने दिए 11 लाख रुपये
-जन शक्ति दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव की मदद के लिए 11 लाख रुपये दिए हैं। इस बारे में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था- मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।
-तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा- इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा और सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।
राव इंद्रजीत सिंह यादव ने दिए 1.1 करोड़ रुपये
वहीं राव इंद्रजीत सिंह यादव भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। जेम्स टून म्यूजिक के मालिक राव इंद्रजीत सिंह यादव ने एक्टर की मदद के लिए 1.1 करोड़ रुपये की राशि दी है। साथ ही सभी देशवासियों से अपील की है कि वो आगे आकर राजपाल यादव की मदद करें।
केआरके देंगे 10 लाख रुपये
केआरके यानी कमाल आर खान ने एक्स पर ऐलान किया है कि वह राजपाल यादव को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद करेंगे। दूसरी तरफ राजपाल यादव के दोस्त और सह-कर्मी नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी उनकी चुपके से मदद की है और 10 लाख रुपये भिजवाए हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चुपचाप की मदद
-इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करीबी सोर्स ने बताया कि एक्टर हमेशा राजपाल यादव के साथ खड़े रहे हैं और मदद की है। इस बार भी उन्होंने चुपचाप राजपाल की मदद की है। पहले भी उन्होंने एक्टर को 10 लाख रुपये दिए थे।
-आपको बता दें कि राजपाल यादव के जेल जाने के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए जा रहे थे। फिलहाल खास सोर्स ने बताया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी हमेशा अपने दोस्त राजपाल यादव के साथ खड़े हैं और वह इसकी सार्वजनिक तौर पर बात करना पसंद नहीं करते हैं।
मीका सिंह ने राजपाल यादव को दिए 11 लाख रुपये
फिल्म जगत से जुड़े इस मामले में कई सितारों ने राजपाल यादव को आर्थिक मदद की पेशकश की है। फेमस सिंगर मीका सिंह ने भी 11 लाख रुपये की मदद देने की बात कही है।
सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और डेविड धवन भी आए आगे
राजपाल यादव के मैनेजर के अनुसार बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और उनके फिल्म मेकर पिता डेविड धवन ने भी आर्थिक सहयोग के लिए संपर्क किया है। इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे इस कठिन समय में अभिनेता के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
क्या जल्द मिल सकती है जमानत?
सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में सुनवाई के बाद राजपाल यादव को जमानत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बड़ी संख्या में लोगों के आगे आने से उनकी बकाया राशि का बड़ा हिस्सा जुटने की संभावना बनी है।
2010 में कैसे शुरू हुआ था ये विवाद?
ये मामला साल 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल यादव ने 'अता पता लापता' नामक फिल्म बनाने के लिए एक निजी कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी और अभिनेता समय पर कर्ज नहीं लौटा पाए। ब्याज बढ़ते-बढ़ते ये रकम 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। एक्टर की तरफ से दिए गए चेक बाउंस होने के बाद मामला अदालत में पहुंचा था।
तिहाड़ जेल में बंद हैं राजपाल यादव
2018 में कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए 6 महीने की सजा सुनाई थी। बाद में हाई कोर्ट से उन्हें राहत मिली थी लेकिन भुगतान न होने पर कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए सरेंडर के निर्देश दिए थे। फिलहाल राजपाल यादव दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।
राजपाल यादव की पत्नी राधा ने बयां किया दर्द
-इस दुख की घड़ी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री राजपाल यादव की 'रीढ़' बनकर खड़ी हो गई है और मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। अब इस पर राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव का रिएक्शन आया है। उन्होंने पति को मिली आर्थिक मदद पर बात करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया। राधा ने बताया कि उनके पति की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री से काफी सारे लोग आगे आए हैं।
-राजपाल यादव की पत्नी राधा ने उनके पति की मदद करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है। इस मामले में वह पहली बार सबके सामने आई हैं। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा- सभी ने राजपाल यादव का साथ दिया है। फिल्म इंडस्ट्री ने भी उनका सपोर्ट किया है। मैं मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।
एक कलाकार के सम्मान के लिए खड़ी हुई पूरी इंडस्ट्री
राजपाल यादव का मामला सिर्फ एक कानूनी विवाद नहीं बल्कि ये उस एकजुटता की मिसाल भी बन रहा है, जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक कलाकार के सम्मान और गरिमा के लिए साथ खड़ी नजर आ रही है। आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये सहयोग उन्हें कितनी राहत दिला पाता है।












Click it and Unblock the Notifications