Rajpal Yadav Love Story: हंसाने वाले राजपाल की जिंदगी में छिपा है गहरा दर्द, पत्नी की मौत से टूट गए थे एक्टर
Rajpal Yadav Love Story: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव पर्दे इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 5 करोड़ नहीं चुका पाने की वजह से फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। पर्दे पर भले ही लोगों को हंसाते नजर आते हों, लेकिन एक्टर की निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही है। उनकी जिंदगी का एक दर्दनाक पहलू बहुत कम लोग जानते हैं।
खुद राजपाल यादव ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के इस सबसे कठिन दौर का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी पहली पत्नी करुणा यादव की मौत के बाद वह टूट गए थे। पत्नी की मौत के बाद वह मानसिक और आर्थिक परेशानी के दौर से गुजर रहे थे। उस दौरान उनके परिवार ने बहुत बुरा समय देखा था।

Rajpal Yadav Love Story: डिलीवरी के दौरान हुई थी पत्नी की मौत
राजपाल यादव की पहली शादी उस समय हुई थी जब वह बेहद युवा थे और फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शादी उनके पिता ने तय की थी। उस दौर में राजपाल के पास न तो कोई नौकरी थी और न ही आर्थिक सुरक्षा। उस वक्त को याद करते हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह ऐसा समय था जब मेरे पास कुछ नहीं थी। उस समय मेरी पत्नी करुणा ने हर हाल में साथ दिया। साल 1991 में करुणा ने एक बेटी को जन्म दिया। यह पल राजपाल के लिए खुशी से भरा था, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। प्रसव के तुरंत बाद कुछ स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण करुणा का निधन हो गया।
Rajpal Yadav News: पत्नी की मौत से टूट गए थे एक्टर
राजपाल यादव ने बताया था कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सदमा था। वह न सिर्फ अपनी पत्नी को खो बैठे, बल्कि एक नवजात बेटी की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर आ गई। पत्नी के निधन के बाद बेटी ज्योति यादव का पालन-पोषण राजपाल के परिवार ने किया। बाद में राजपाल की दूसरी शादी राधा यादव से हुई, जिन्होंने ज्योति को अपनी सगी बेटी की तरह प्यार दिया। ज्योति की परवरिश में राधा का बड़ा योगदान रहा। साल 2017 में ज्योति की शादी हो गई, और आज वह अपनी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
राजपाल यादव अक्सर इंटरव्यू में कहते हैं कि करुणा उनके जीवन का वह हिस्सा हैं, जिन्हें वह कभी नहीं भूल सकते। उनकी सफलता के पीछे भी कहीं न कहीं वह दर्द और संघर्ष छिपा है, जिसने उन्हें मजबूत इंसान बनाया। आज राजपाल इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में गिने जाते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी का यह अध्याय बताता है कि हंसी के पीछे भी गहरे जख्म छिपे हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications